एक्सप्लोरर

Iran Israel Conflict: 'हमले के खौफ में है इजरायल, बदला लेकर रहेंगे', बोले ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के करीबी

Iran Threatens Israel : ईरान के सुप्रीम कमांडर के सलाहकार ने कहा है कि इजराइल हर रात ईरान के हमले के डर में जी रहा है. उन्होंने कहा है कि एक अप्रैल को हुए हमले का बदला लेने की हमने कसम खाई है.

Iran Israel Conflict: इजरायली जहाज पर हमला कर उसे जब्त कर लेने की वारदात‌ के बीच ईरान ने बड़ी चेतावनी दी‌ है. ईरान के सुप्रीम कमांडर के एक सलाहकार ने शनिवार (13 अप्रैल) को कहा कि सीरिया में एक हमले में हमारे रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के सैनिकों के मारे जाने के बाद ईरान की ओर से संभावित जवाबी कार्रवाई से इजरायल घबराया हुआ है.

न्यूज एजेंसी आईएसएनए ने सुप्रीम कमांडर अयातुल्ला अली खामेनेई के वरिष्ठ सलाहकार याह्या रहीम सफवी के हवाले से कहा, "एक सप्ताह हो गया है. इजरायल पूरी तरह से दहशत में हैं और अलर्ट पर हैं."

ईरान ने खाई है बदला लेने की कसम

तेहरान ने एक अप्रैल को हवाई हमले के लिए इजरायल को दोषी ठहराया है और बदला लेने की कसम खाई है. इजरायल के हमले में ईरानी के वाणिज्य दूतावास को नष्ट कर दिया गया था, जिसमें दो जनरलों सहित इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के सात सदस्य मारे गए थे. इस पर इजरायल ने कोई टिप्पणी नहीं की.

सफवी ने कहा, "यह मनोवैज्ञानिक युद्ध इजरायल के लिए युद्ध से भी ज्यादा भयावह है, क्योंकि वे हर रात हमले के खौफ में हैं. इस‌ डर से इजरायल में कई लोग सेफ होम में छिपे हैं.

इजरायली के हमले में इन लोगों की हुई है मौत

ब्रिटेन स्थित युद्ध मॉनिटरिंग सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि एक अप्रैल के हमले में 16 लोग मारे गए. मृतकों में जनरल मोहम्मद रजा जाहेदी और मोहम्मद हादी हाजी रहीमी शामिल थे जो आईआरजीसी की विदेशी ऑपरेशन शाखा कुद्स फोर्स के वरिष्ठ कमांडर थे.

2020 में बगदाद हवाई अड्डे पर संयुक्त राज्य अमेरिका के मिसाइल हमले में कुद्स फोर्स के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद से 63 वर्षीय जाहेदी मारे गए सबसे वरिष्ठ ईरानी सैनिक थे. दरअसल गाजा पट्टी में इजरायल और हमास के जंग में ईरान ने हमास के पक्ष में रुख अपनाया है और इजरायल पर हमले किए हैं. इसके बाद दोनों देश एक दूसरे पर जवाबी हमले कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:India Pakistan: भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच खत्म हुई 'मिठास', बंद हुई मिठाई देने की परंपरा, ईद में टूट गया रिवाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget