एक्सप्लोरर

India Pakistan: भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच खत्म हुई 'मिठास', बंद हुई मिठाई देने की परंपरा, ईद में टूट गया रिवाज

India Pakistan Relation: भारत और पाकिस्तान के बीच सालोंं से चली आ रही परंपरा अब खत्म हो गई. इससे पहले होली पर भी दोनों देश की सेनाओं ने एक-दूसरे के मिठाइयां नहीं दी थी.

India Pakistan Relation: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए अब दोनों देशों के बीच किसी त्योहार में मिठाई और शुभकानाएं देने की परंपरा खत्म हो गई. इस बार ईद उल-फित्र के मौके पर दोनों देशों के सेनाओं ने एक दूसरे को मिठाई या शुभकामनाएं नहीं दी. इससे पहले कई वर्षों से अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर भारती की सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाकिस्तानी रेंजर्स किसी भी धार्मिक और राष्ट्रीय त्योहारों पर एक दूसरे को शुभकामनाएं और मिठाइयां देते थे.

होली में भी नहीं हुआ था मिठाइयों का आदान-प्रदान

इस साल होली के मौके पर पाकिस्तानी रेंजर्स और बीएसएफ के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं किया हुआ था. अगस्त 2019 से भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध और खराब हो गए जब भारत ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 निरस्त करते हुए विशेष राज्य का दर्जा दिया था. हालांकि पाकिस्तान के पिछले कार्यवाहक सरकार के दौरान राष्ट्रीय और धार्मिक त्योहारों पर मिठाइयों और उपहारों का आदान-प्रदान किया जाता था. अब नई सरकार के आने से यह सिलसिला बंद हो गया है.

हिंदू और ईसाई महिलाओं की सुरक्षा को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान की आलोचना की है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट की ओर से कहा गया, "पाकिस्तान में ईसाई और हिंदू लड़कियों को जबरन धर्म परिवर्तन, अपहरण, तस्करी, बाल विवाह, जबरन शादी और यौन हिंसा का सामना करना पड़ता है."

कंगाल होता जा रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति को लेकर एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने कहा, "इस देश की आर्थिक स्थिति अनिश्चिताओं से भरा हुआ है, यहां गिरावट का जोखिम अधिक है." एडीबी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की प्रगति वित्त वर्ष 2024 में धीमी रहेगी.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार औद्योगिक और सर्विस क्षेत्रों में खराब प्रदर्शन के कारण इस वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में पाकिस्तान की आर्थिक विकास दर घटकर केवल एक फीसदी पर रह गई है. पाकिस्तान लंबे समय से आईएमएफ कार्यक्रम के अधीन है और सख्त राजकोषीय और मौद्रिक नीतियों को लागू कर रहा है.

ये भी पढ़ें: Rameshwaram Cafe blast: 'कहीं बांग्लादेश से तो कोई मदद नहीं कर रहा', रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में गिरफ्तारी पर कर्नाटक के मंत्री का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget