एक्सप्लोरर

Israel-Hamas war: ईरान ने युद्धपोत से पहली बार लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी, जानिए क्या है माजरा

Israel-Hamas war: इजरायल और हमास युद्ध के बीच ईरान सैन्य अभ्यास कर रहा है. ईरान ने लंबी दूरी की पहली बार दो बैलिस्टिक मिसाइलों को अपने युद्धपोत से दागा है.

Israel-Hamas war: ईरान ने मंगलवार को कहा कि उसने पहली बार किसी युद्धपोत से लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च की हैं. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि इन मिशाइलों को ईरान के बहुउद्देश्यीय भारी युद्धपोत 'शहीद महदवी' से लॉन्च किया गया. माना जा रहा है कि ईरान के इस सैन्य अभ्यास से पश्चिमी देश नाराज हो जाएंगे, क्योंकि इन देशों ने ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर बार-बार चिंता जताई है. 

एक रिपोर्ट में बताया गया कि नौसैनिक युद्धाभ्यास के दौरान 1,700 किलोमीटर (1,050 मील) दूर तक लक्ष्य पर हमला करने में सक्षम दो बैलिस्टिक मिसाइलों को लांचर से दागा गया. सरकारी टेलीविजन ने बताया कि "आईआरजीसी ने पहली बार ओमान की खाड़ी में बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं." 

ईरान के नौसैनिकों की शक्ति बढ़ी- सलामी
तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार आईआरजीसी प्रमुख हुसैन सलामी ने कहा IRGC एयरोस्पेस फोर्स और IRGC की नौसेना के संयुक्त सहयोग से "युद्धपोत से लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण सफलतापूर्वक किया गया." सलामी ने जोर देकर कहा कि इस नई उपलब्धि से देश के नौसैनिकों की शक्ति बढ़ गई है. हमारे समुद्र में जाने वाले जहाज दुनिया में कहीं भी तैनात हो सकते हैं

इजरायल के एयरबेस पर हमला
ईरानी राज्य टेलीविजन ने कहा कि लंबी दूरी की मिसाइलों के अलावा आईआरजीसी ने तेल अवीव के दक्षिण में इजरायल के पामाचिम एयरबेस पर सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है. रिपोर्टों में कहा गया है कि ईरान ने इमाद और काद्र बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें विस्फोटक हथियार बढ़ाए गए हैं. 

जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इजरायल-हमास युद्ध बढ़ने के बाद क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए ईरान ने सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है. बता दें कि हमास ने 7 अक्टूबर को अचानक इजरायल हजारों रॉकेट दाग दिए थे, जिससे करीब 1,200 इजरायली नागरिकों की मौत हो गई थी.

इजरायल ने हमास को खत्म करने की खाई है कसम
हमास के हमले के बाद इजरायल ने हमास को खत्म करने की कसम खाई है और लगातार गाजा में सैन्य आक्रमण कर रहा है. फिलीस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि इजरायल के सैन्य हमलों में कम से कम 28,340 लोग मारे गए, इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे. 

यह भी पढ़ेंः इस देश का ब्रह्मोस मिसाइल के बाद भारत के साथ एक और बड़ी डील होने की उम्मीद! चीन डरा, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget