एक्सप्लोरर

Afsaneh Bayegan: हिजाब उतारने पर ईरान की मशहूर अभिनेत्री को हुई 2 साल की जेल, जानें पूरा मामला

Iran Actress Jail: ईरान की अभिनेत्री अफ़सानेह बायेगन को टोपी पहनने और हिजाब कानून का पालन न करने के कारण दो साल की जेल की सजा सुनाई गई है. उन्हें सोशल मीडिया यूज करने से भी रोक दिया गया है.

Iran Actress Jail News: ईरान में एक चर्चित अभिनेत्री को सार्वजनिक स्थल पर हिजाब न पहनने पर दो साल की सजा सुनाई गई है. फ़ार्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री को बुधवार को सजा सुनाई गई. 

स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी अभिनेत्री अफ़सानेह बायेगन को टोपी पहनने और हिजाब कानून का पालन न करने के कारण दो साल की जेल की सजा सुनाई गई है. इसके साथ ही उन्हें पांच साल के लिए निलंबित कर दिया गया है. ईरान के कानून के अनुसार, महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर अपना सिर और गर्दन ढकना आवश्यक है. ईरान में पब्लिक प्लेस पर बुर्का न पहनने पर सजा का प्रावधान है. 

कोर्ट ने दिया मानसिक विकार का इलाज कराने का आदेश 

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान बायेगन को मानसिक विकार का इलाज करने का निर्देश दिया. कोर्ट ने माना कि अभिनेत्री मानसिक रूप से बीमार हैं. वह परिवार-विरोधी व्यक्तित्व के मानसिक रोग से पीड़ित हैं. ऐसे में उन्हें इलाज की जरुरत है. इतना ही नहीं कोर्ट एक मनोवैज्ञानिक केंद्र का साप्ताहिक दौरा करने और अपने इलाज के बाद एक स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जमा करने का भी आदेश दिया.

सोशल मीडिया के उपयोग पर भी लगा बैन 

कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए फ़ार्स समाचार एजेंसी ने बताया कि उन पर सोशल मीडिया का उपयोग करने और दो साल के लिए इस्लामिक गणराज्य छोड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. यह फैसला तब आया, जब 61 वर्षीय अभिनेत्री एक फिल्म समारोह में हेडस्कार्फ़ पहने बिना दिखाई दीं. उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई हो गई. 

गौरतलब है कि बेयेगन ने पिछले साल महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया था, जिसके बाद से ही वह सरकार के निशाने पर थी. बता दें कि ईरान में महिलाओं को साइकिल चलाने से लेकर सेल्फी लेने, हुक्का पीने, कैफे में जाने और कपड़े पहनने तक कई तरह की पाबंदियों का सामना करना पड़ता है. 

ये भी पढ़ें: गैलप के पूर्व राष्ट्रपतियों के सर्वेक्षण में डोनाल्ड ट्रम्प की रेंटिग सबसे कम, जानें कौन है पहले स्थान पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कई हफ्तों बाद दुबई में मिसाइल अलर्ट, UAE में नागरिकों को जारी वॉर्निंग
कई हफ्तों बाद दुबई में मिसाइल अलर्ट, UAE में नागरिकों को जारी वॉर्निंग
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget