एक्सप्लोरर

International Space Station:अंतरिक्ष में बड़ा हादसा होते-होते बच गया, स्पेस स्टेशन और सैटेलाइट में हो जाती टक्कर

International Space Station News: सोमवार को ऑर्बिटल स्टेशन पृथ्वी का चक्कर लगाने वाले उपग्रह के रास्ते में आ गया. हालांकि किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ. समय रहते हादसे को रोक लिया गया

ISS Escapes From Satellite Collision: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन एक उपग्रह से टकराते-टकराते बच गया. हालांकि उपग्रह से बचने के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को जोर लगाने के लिए' मजबूर होना पड़ा . इस बात की जानकारी अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने दी. उपग्रह में टक्कर न हो इसके लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के इंजनों को 6 मिनट से अधिक समय तक चालू रखा गया.

इसके साथ ही टक्कर से बचने के लिए  स्टेशन को अपनी कक्षा को थोड़ा ऊपर उठाना पड़ा. हार्वर्ड-स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के खगोलशास्त्री डॉ. जोनाथन मैकडोवेल ने एक ट्वीट में विचाराधीन उपग्रह शायद अर्जेंटीना का पृथ्वी अवलोकन उपग्रह NuSat-17 था. वहीं, नासा ने अपने एक ब्लॉगपोस्ट में लिखा है कि सोमवार को ऑर्बिटल स्टेशन पृथ्वी का चक्कर लगाने वाले उपग्रह के रास्ते में आ गया. हालांकि किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ. समय रहते अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन और उपग्रह के बीच होने वाली टक्कर को रोक लिया गया. 

दिसंबर 2022 में नासा द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को 1999 के बाद से 32 बार ऐसी टक्करों से बचने के लिए अपने थ्रस्टरों को फायर करना पड़ा.  रिपोर्ट की माने तो हाल के वर्षों में, लो-अर्थ ऑर्बिट या LEO में स्पेसएक्स और वनवेब जैसी कंपनियों के उपग्रहों से भीड़ बढ़ गई है. गौरतलब है कि 27 जनवरी को एक बड़ा हादसा होते होते बच गया था जब एक रॉकेट बॉडी और मृत उपग्रह टकराने से बाल बाल बच गए. हालांकि ये घटनाएं दर्शाती हैं कि हम अंतरिक्ष आपदा के मुहाने पर खड़े हैं. 

जानकारी के लिए बता दें कि अगर इस तरह का एक्सीडेंट होता है तो इसके परिणाम बेहद भयावह होंगे.  शुक्रवार (27 जनवरी) को एक SL-8 रॉकेट बॉडी और एक Cosmos 2361 उपग्रह 984 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक-दूसरे के बेहद करीब से गुजरे थे. 

टक्कर से होता भारी नुकसान

अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनी लियोलैब्स के अनुसार, यदि उस दिन टक्कर हुई होती तो अनियंत्रित टक्कर के कारण अंतरिक्ष में कई हादसे होते. अंतरिक्ष में मलबों का अंबार लग जाता. जिससे दशकों की मेहनत बर्बाद हो जाती.

ये भी पढ़ें: Pakistan: इमरान खान को झटका, अब क्वेटा की कोर्ट ने जारी कर दिया गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nepal Flash Floods: नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में आई बाढ़ से तबाही, कितना नुकसान, कितने रेस्क्यू? जानें ताजा हालात
नेपाल में आई बाढ़ से तबाही, कितना नुकसान, कितने रेस्क्यू? जानें ताजा हालात
Explained: एयरपोर्ट से ऑयल रिफाइनरी तक! हूतियों से निपटना सऊदी अरब के लिए कितनी बड़ी चुनौती?
एयरपोर्ट से ऑयल रिफाइनरी तक! हूतियों से निपटना सऊदी के लिए कितनी बड़ी चुनौती?
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget