एक्सप्लोरर

Evin Prison: ईरान की कुख्यात एविन जेल में लगी आग, देर रात सुनाई दी गोलीबारी और सायरन की आवाजें

Infamous Evin prison: एविन जेल राजनीतिक कैदियों को रखने वाली सबसे प्रमुख जगह मानी जाती है. यहां अलार्म की आवाजों के बीच फायरिंग और सायरन की आवाजें सुनाई दी.

Fire In Evin prison: ईरान (Iran) की राजधानी तेहरान में कुख्यात एविन जेल (Evin Prison) में आगजनी की घटना सामने आई है. सोशल मीडिया पर सामने आई फुटेज में जेल से आग की लपटें और धुआं निकलता हुआ दिख रहा है. हालांकि, ईरानी मीडिया की तरफ से जारी रिपोर्ट में यह नहीं पता लग सका है कि आग लगने के बाद जेल में क्या कुछ हुआ. इस जेल में राजनीतिक कैदियों और सरकार विरोधी कार्यकर्ताओं को रखा जाता है. 

दरअसल, यह जेल राजनीतिक कैदियों को रखने वाली तेहरान की सबसे प्रमुख जगह मानी जाती है. वीडियो में दिखाया गया है कि अलार्म की आवाज के बीच तेहरान जेल से फायरिंग और सायरन की आवाजें सुनाई दे रही हैं. सबसे पहले जेल के वार्ड 7 में गोलियों की आवाज सुनी गई. आग लगने की घटना तब सामने आई जब प्रदर्शनकारियों ने शनिवार (15 अक्टूबर) को ईरान के कुछ शहरों में मुख्य सड़कों और विश्वविद्यालयों में सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज कर दिए थे. 

महसा अमीनी की मौत के बाद सड़कों पर प्रदर्शन 

ईरान में देशव्यापी विरोध पांचवें सप्ताह में प्रवेश कर गया है. आंदोलन का चौथा सप्ताह समाप्त होने पर मानवाधिकार मॉनिटरों ने बच्चों सहित सैकड़ों लोगों की मौत की सूचना दी. वहीं, अब एविन जेल में आग की घटना सामने आने के बाद चिंता और बढ़ गई है. तेहरान में मॉरलिटी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के तीन दिन बाद 16 सितंबर को 22 वर्षीय कुर्दिश महिला महसा अमीनी की मौत के बाद सड़कों पर प्रदर्शन होना शुरू हुआ था. 

जेल के सामने जमा हुआ कैदियों का परिवार

आगजनी की घटना के बाद कैदियों के परिवार वाले विन जेल के मेन गेट के सामने जमा हो गए. यूके, यूएस, स्वीडन, जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम और अन्य देशों के नागरिकों को एविन जेल में रखा गया है. इस आगजनी के लिए आपराधिक तत्वों को दोषी ठहराया गया है. हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों को लेकर किसी तरह का आधिकारीक बयान सामने नहीं आया है. 

ये भी पढ़ें: 

रूस के मिलिट्री इलाके में घुसे दो हमलावर, ताबड़तोड़ गोलीबारी में 13 लोगों की मौत, कई घायल

चीन में तीसरी बार होगी शी जिनपिंग की ताजपोशी! आज से CPC का 20वां अधिवेशन, जानें क्या होगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget