एक्सप्लोरर

कोरोना का प्रकोप: इंडोनेशिया में चिड़ियाघर के मांसाहारी जानवरों की खुराक के लिए मारे जाएंगे जानवर

कोरोना वायरस की मार इंसान तो इंसान जानवरों पर भी पड़ रही है.इंडोनेशिया में एक चिड़ियाघर अपने ही जानवरों को मारने जा रहा है.ऐसा उसने अपने मांसाहारी जानवरों को खिलाने के लिए कदम उठाया है.

जर्मनी के बाद इंडोनेशिया के एक चिड़ियाघर को अजीब परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है. उसने जानवरों को बचाने के लिए अपने ही चिड़ियाघर के जानवरों को मारने का फैसला किया है. ये स्थिति कोरोना वायरस संकट के कारण पैदा हुई है.

इंडोनेशिया का मशहूर चिड़ियाघर बदुंग (Badung) इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहा है. चिड़ियाघर के जानवरों को चंदों की मदद से जीवित रखा जा रहा है. आनेवाले दिनों में हो सकता है उसे मांसाहारी जानवरों के खुराक के लिए जानवरों का इस्तेमाल करना पड़े. दरअसल कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 24 मार्च से उसे बंद कर दिया गया था. जिसके बाद सैलानियों के नहीं आने से उसकी आमदनी घटती गई. चिड़ियाघर को हर साल सैलानियों से करीब 82 हजार डॉलर की कमाई होती थी.

कमाई में कमी होने पर चिड़ियाघर में 850 जानवरों को आम दिनों के मुकाबले कम खाना खिलाया जाने लगा. फितरी नाम के सुमित्रन बाघ को पहले 10 किलो खाना दिया जाता था मगर उसके खुराक में कटौती कर हर दो दिन पर 8 किलो मांस दिया जा रहा है.

अब ऐसी स्थिति बन रही है कि मांसाहारी जानवरों के खुराक के लिए कुछ जानवरों समेत चिड़ियों को भी मारा जा सकता है. चिड़ियाघर के प्रवक्ता सुल्हन सयाफी ने बताया कि उन्हें 86 जानवरों की खुराक के लिए प्रतिदिन 4 सौ किलो से ज्यादा फल और हर दूसरे दिन 120 किलो मांस की जरूरत पड़ती है. वर्तमान स्थिति को देखते उनकी खुराक पहले से ही कम कर दी गई है. उन्होंने कहा कि चिड़ियाघर में 30 हिरण हैं जिनकी आयु ज्यादा हो चुकी है. ये हिरण बच्चा जनने की स्थिति में भी नहीं हैं. इसलिए उन्हें मारकर मांसाहारी जानवरों जैसे शेर और चीतों को खिलाया जाएगा. इंडोनेशिया के चिड़ियाघर संघ ने राष्ट्रपति जोको विदोदो से मदद की अपील की है. इससे पहले जर्मनी के एक चिड़ियाघर में भी कुछ जानवरों को के बचाव के लिए दूसरे जानवरों को मारकर खिलाया जा चुका है.

ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई का इजरायल पर हमला, कहा- ये देश है 'कैंसर ट्यूमर'

कोरोना का कहर: अमेरिका में 1 लाख के करीब पहुंची मौतों की संख्या, अबतक 4 लाख लोग ठीक हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget