एक्सप्लोरर

कोरोना का कहर: अमेरिका में 1 लाख के करीब पहुंची मौतों की संख्या, अबतक 4 लाख लोग ठीक हुए

दुनियाभर के कुल कोरोना मरीजों में से करीब एक तिहाई अमेरिका से ही हैं. यही नहीं, संक्रमण से दुनियाभर की करीब एक तिहाई मौतें भी अमेरिका में ही हुई हैं.

Coronavirus: अमेरिका दुनिया में कोरोना वायरस का कैपिटल बन गया है. यहां महामारी लगातार भयावह रूप लेती जा रही है. शुक्रवार को अमेरिका में 24,187 नए केस सामने आए और 1,286 कोरोना पीड़ितों की मौत हुई है. जबकि इससे एक दिन पहले अमेरिका में 28,175 नए केस आए थे और 1,418 लोगों की मौत हुई थी. पूरी दुनिया के करीब एक तिहाई कोरोना मरीज अमेरिका में ही हैं. यहां 16 लाख से ज्यादा कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं. न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, कैलिफॉर्निया में सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं.

अमेरिका में अबतक 97,640 लोगों की मौत वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या शनिवार सुबह तक बढ़कर 16 लाख 45 हजार पार हो गई. वहीं कुल 97,640 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि चार लाख 03 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. कुल 6 फीसदी कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 25 फीसदी लोग इस बीमारी ठीक हो चुके हैं.

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 367,936 केस सामने आए हैं. सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 29,009 लोग मारे गए हैं. इसके बाद न्यू जर्सी में 154,349 कोरोना मरीजों में से 10,986 लोगों की मौत हुई. इसके अलावा मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस भी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.

अमेरिका में करीब 3.9 करोड़ लोगों की नौकरी गई अमेरिकी सरकार ने कहा कि कोरोना वायरस संकट के कारण पिछले दो महीनों में करीब 3.9 करोड़ लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है. पिछले सप्ताह 24 लाख से अधिक लोगों ने बेरोजगारी लाभ के लिये आवेदन दिये. यह बताता है कि हाल के दिनों में कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिये जारी ‘लॉकडाउन’ से कितनी संख्या में लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है. देशव्यापी बंद से आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह ठप हो गयी हैं.

श्रम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक 3.86 करोड़ लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है. इसके अलावा 22 लाख लोगों ने नये संघीय कार्यक्रम के तहत सहायता मांगी है. यह कार्यक्रम स्व-रोजगार करने वाले, ठेकेदारों और अस्थायी कमचारियों के लिये है जो अब पहली बार बेरोजगारी लाभ लेने के पात्र हैं.

ये भी पढ़ें- कोरोना खतरे के बीच डॉनल्ड ट्रंप ने अब अमेरिका के सभी प्राथनाघर खोलने को कहा

अमेरिका का वो हत्याकांड जिसमें 60 लोगों ने खुद को बताया दोषी, लेकिन असल कातिल का अबतक नहीं पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget