एक्सप्लोरर

Second Home Visa: बाली में अब 10 साल तक रह सकेंगे विदेशी टूरिस्ट, नौकरी और निवेश की मिलेगी छूट

Indonesia News: इस स्कीम के तहत विदेशी नागरिक बाली में 5 साल से 10 साल तक रुक सकेंगे. इस दौरान विदेशी नागरिकों को बाली में नौकरी और निवेश करने की भी छूट होगी.

Indonesia Second Home Visa: बाली (Bali) हमेशा से ही दुनिया भर के पर्यटकों (Tourists) की सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन में से एक रहा है. हर साल लाखों की संख्या में टूरिस्ट इंडोनेशिया (Indonesia) के बाली का रुख करते हैं. बाली दुनिया में कुदरती खूबसूरती के लिए मशहूर हैं जहां हर कोई जाना चाहता है. अब इंडोनेशिया सरकार ने पर्यटकों को लुभाने के लिए एक नई सुविधा की शुरूआत की है.

इस सुविधा का नाम है सेकंड होम वीजा (Second Home Visa). इस सेकंड होम वीजा सुविधा के तहत पर्यटकों को 10 साल तक बाली में रहने का मौका मिलेगा. यही नहीं विदेशी नागरिक न केवल 10 साल तक बाली में रह सकते हैं, बल्कि वे यहां पर काम भी कर सकते हैं. 

विदेशी टूरिस्टों को लुभाना मकसद

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश ने उन लोगों के लिए पांच और 10 साल की 'सेकंड होम वीजा' की सुविधा को लॉन्च किया है, जिनके बैंक खातों में कम से कम 2 अरब रुपये (130,000 डॉलर) हैं. भारतीय करेंसी की बात करें तो यह रकम लगभग 1 करोड़ रुपये होती है. इंडोनेशिया ने उन देशों की पूरी लिस्ट जारी की है जो सेकंड वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इस वीजा के लिए प्रोफेशनल, रिटायर्ड और अमीर लोग अप्लाई कर सकते हैं. 

बाली में यह स्कीम तब लागू की गई है जब नवंबर में जी-20 देशों का सम्मेलन होने वाला है. एक अधिकारी के मुताबिक, बाली और अन्य विभिन्न स्थलों पर आने के लिए विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करना उनका लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि यह कुछ विदेशियों के लिए इंडोनेशियाई अर्थव्यवस्था में सकारात्मक योगदान करने के लिए एक गैर-राजकोषीय प्रोत्साहन है. 

सेकंड होम वीजा के लिए शर्तें

इंडोनेशिया सरकार की सेकंड होम वीजा स्कीम के तहत विदेशी नागरिक बाली में 5 साल से 10 साल तक रुक सकेंगे. इस दौरान विदेशी नागरिकों को बाली में नौकरी और निवेश करने की भी छूट होगी. इसके लिए इच्छुक पर्यटक ऑनलाइन एप्लिकेशन के जरिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, सरकार की ओर से सेकंड होम वीजा की सुविधा लेने के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं. नियम के अनुसार, इसके लिए कम से कम 36 महीने का नेशनल पासपोर्ट होना आवश्यक है. 

वहीं, बाली में रहने के लिए विदेशी पर्यटकों को अपने फंड का पूरा ब्योरा भी देना होगा. इसके लिए उनका इंडोनेशिया में अपना कोई अकाउंट भी होना चाहिए. विदेशी नागरिक का अकाउंट नहीं होने की सूरत में उसके गारंटर का अकाउंट होना चाहिए. उस अकाउंट में कम से कम 2 अरब रुपैया (इंडोनेशियाई करेंसी) होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें-

तेलंगाना: TRS विधायकों को 250 करोड़ का ऑफर देने के आरोप में 'BJP एजेंट' गिरफ्तार, कैश भी बरामद, भाजपा बोली- राजनीतिक ड्रामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget