एक्सप्लोरर

अमेरिका: सेल्फी के दौरान 800 फीट से गिरकर हुई थी भारतीय मूल के जोड़े की मौत, पोस्टमार्टम में सामने आई बड़ी जानकारी

रिपोर्ट में कहा गया है कि 800 फीट की ऊंचाई से गिरने से पहले विष्णु विश्वनाथ (29) और उनकी पत्नी मीनाक्षी मूर्ति (30) ने शराब पी रखी थी. ये भी कहा गया है कि उनके शरीर में किसी ड्रग्स की मौजूदगी नहीं मिली है.

न्यूयॉर्क: अमेरिका में पिछले साल भारतीय मूल के एक युवा जोड़े की अचनाक से आई मौत की ख़बर ने सबको सकते में डाल दिया. जोड़ की मौत कैलिफोर्निया के योसेमाइट नेशनल पार्क पहाड़ी से गिरकर हुई थी. पोस्टमार्टम के बाद पता चला है कि मौत से पहले ये जोड़ा नशे की हालत में था. इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि पहाड़ी से उनके गिरने के पीछे की वजह नशा ही रही होगी.

रिपोर्ट में कहा गया है कि 800 फीट की ऊंचाई से गिरने से पहले विष्णु विश्वनाथ (29) और उनकी पत्नी मीनाक्षी मूर्ति (30) ने शराब पी रखी थी. ये भी कहा गया है कि उनके शरीर में किसी ड्रग्स की मौजूदगी नहीं मिली है. हालांकि, इतनी ऊंचाई से गिरने वाले इस जोड़े के शरीर के साथ जो हुआ था उसके बाद डॉक्टर ये पता करने में नाकाम रहे कि शरीर में शराब कितनी मात्रा में मौजूद थी. मरिपोसा काउंटी के सहायक कोरोनर एंड्रिया स्टीवर्ट ने कहा, "हम सिर्फ ये कह सकते हैं कि वो शराब पी रहे थे और उनके शरीर में ये मौजूद थी. ये कितनी मात्रा में मौजूद थी हमें नहीं पता."

विष्णु और मीनाक्षी हाल ही में न्यूयॉर्क से यहां रहने आए थे. विश्वनाथ को सिस्को में सिस्टम इंजीनियर की नौकरी मिली थी. वो ‘हॉलिडेज एंड हैप्पिली एवर आफ्टर्स’ नाम के ब्लॉग में दुनिया भर में अपने सफर के अनुभवों को लिखा करते थे. रेंजर्स ने मशहूर टूरिस्ट स्पॉट टाफ्ट प्वाइंट से नीचे 2018 के अक्टूबर के अंत में दोनों के शवों को बरामद किया था. टाफ्ट प्वाइंट से योसेमिटी वैली का सबसे ख़ूबसूरत नज़ारा देखने को मिलता है.

पार्क के प्रवक्ता जैमी रिचर्ड्स ने कहा था, ‘‘हमें अभी तक नहीं पता कि वो कैसे गिरे. हम ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हुआ. शायद हमें कभी ना पता चले लेकिन ये बहुत दुखद घटना है.’’ दोनों की शादी 2014 में हुई थी और दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. विश्वनाथ के फेसबुक पेज पर दोनों की ग्रैंड कैन्यन की एक चट्टान के किनारे पर मुस्कराती हुई तस्वीर लगी है.

दोनों की मौत के बाद केरल के चेंगन्नुर के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि दोनों उसके एलुमनी थे और उन्होंने दोनों की ‘दुर्घटनावश हुई मौत’ पर गहरा दुख जताया.

ये भी देखें

मास्टर स्ट्रोक : फुल एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि

Embed widget