एक्सप्लोरर

चुनाव से पहले व्हाइट हाउस ने फिर दोहराया- भारत का हमेशा 'भरोसेमंद मित्र' बना रहेगा अमेरिका

व्हाइट हाउस ने दोहराया कि अमेरिका दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक है.

वॉशिंगटन: अमेरिका में तीन नवंबर को होने वाले चुनाव में तीन महीने से भी कम समय बचा है. इस चुनाव में अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों का भी काफी योगदान रहने वाला है. इस बीच व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि अमेरिका हमेशा भारत के लोगों का 'भरोसेमंद मित्र' रहेगा. उसने दोहराया कि अमेरिका दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक है. व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस की पृष्ठभूमि में ट्वीट किया, "हम भारत में हमारे मित्रों को बधाई देते हैं, जिन्होंने हाल में अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया है."

परिषद के ट्वीट को सीनेट जॉन कॉर्निन ने रीट्वीट किया. वह सीनेट इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष हैं. इस हफ्ते की शुरुआत में परिषद के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा था कि ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ अमेरिकी संबंधों का स्तर बढ़ा दिया है और अपनी बढ़ती साझेदारी को बहुत अधिक मजबूत किया है जो पहले के अमेरिकी प्रशासनों में नहीं देखा गया था.

जो बाइडन डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार घोषित राष्ट्रपति चुनाव की जंग में डेमोक्रेटिक पार्टी ने अपने उम्मीदवार के रूप में जो बाइडन के नाम का औपचारिक ऐलान कर दिया है. पूर्व अमेरिकी उप राष्ट्रपति बाइडन का सीधा मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगा. उन्होंने राज्यों के एक रोल कॉल में बहुमत हासिल किया है, जिसमें एक युवा भारतीय अमेरिकी विद्यार्थी बियांका शाह ने मैरीलैंड के वोटों को हासिल करने में बाइडन की मदद की.

इसके अलावा डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से भारतीय मूल की कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है. वह पहली गैर श्वेत महिला होने के साथ ही भारतीय मूल की भी पहली महिला हैं, जो इस बड़े मुकाम तक पहुंची हैं. कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरी तरह से ऑनलाइन हुए अद्वितीय रोल कॉल वोट में विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों से बाइडन को समर्थन मिला.

ये भी पढ़ें- दुनियाभर में अबतक 2.25 करोड़ हुए कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में आए 2.58 लाख मामले, 6438 लोगों की मौत कोरोना से अमेरिका-ब्राजील में हो रही सबसे ज्यादा मौतें, 24 घंटे में आए 92 हजार मामले, 2386 की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget