एक्सप्लोरर

Canada Immigrants: कनाडा में भारतीयों को नहीं मिल रही नौकरियां, अपराधी कर रहे परेशान, तेजी से देश छोड़ रहे अप्रवासी

Canada Immigrants: कनाडा में बढ़ती अप्रवासियों की संख्या की वजह से नौकरी की समस्या खड़ी हो गई है. साथ ही मकान का किराया बढ़ने से भारतीय लोगों के लिए अब कनाडा में रहना मुश्किल हो रहा है. 

Canada Immigrants: कनाडा लंबे समय से भारतीयों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक रहा है. पढ़ाई से लेकर नागरिकता पाने तक का सपना लेकर भारतीय कनाडा आते रहे हैं, लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है. पिछले कुछ सालों में अपने सपने को साकार करने के लिए लाखों भारतीय छात्रों ने कनाडा को चुना, लेकिन अब कनाडा में स्थितियां बदल रही हैं. भारतीय नागरिकों के लिए कनाडा अब किसी बुरे सपने से कम नहीं क्योंकि कनाडा में प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतें, नौकरियों की कमी और देश में अपराध बढ़ने से सपना अब दुस्वप्न में बदलने लगा है. ऐसी स्थितियों ने कनाडा में माइग्रेशन रिवर्स को बढ़ावा दिया है. 

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा में सबसे बड़ समस्या नौकरियों की है. हाल में आए अप्रवासी कनाडा में बेरोजगारी दर को बढ़ा रहे हैं. इससे कनाडा में मकानों का किराया भी आसमान छू रहा है. देश में भारी संख्या में बाहर से आए लोगों को अब नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खाना पड़ रहा है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा में अस्थायी लोगों के लिए जून महीने में बेरोजगारी दर 11 फीसदी थी. रिपोर्ट के मुताबिक यह अचानक नहीं हुआ है, पिछले पांच साल में आए अप्रवासियों को कनाडा में नौकरी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. जून में ऐसे लोगों की भी बेरोजगारी दर 12.6 फीसदी पर पहुंच गई. 

कनाडा में अप्रवासियों के लिए रोजगार नहीं
स्कॉटियाबैंक के अर्थशास्त्री डेरेक होल्ट के मुताबिक, कनाडा में बेरोजगारी दर में वृद्धि की सबसे बड़ी वजह अस्थायी निवास श्रेणी का है. कनाडा में लगातार बढ़ रही जनसंख्या से सकल घरेलू उत्पाद बढ़ रहा है, लेकिन इससे जीवन कठिन होता जा रहा है. खास करके युवा पीढ़ी और अप्रवासियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है. कनाडा में मकानों की कमी हो गई है, क्योंकि जितनी तेजी में अप्रवासी आ रहे हैं उतनी तेजी में मकान का निर्माण नहीं हो रहा है. ऐसी स्थिति में मकानों का किराया आसमान छू रहा है.

कनाडा में 3 लाख भारतीय छात्र
कुछ महीने पहले मकान की कमी को पूरा करने के लिए ट्रूडो सरकार ने  6 अरब कनाडाई डॉलर का कनाडा हाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर फंड लॉन्च किया, लेकिन मकान की समस्या जस की तस बनी हुई है. बीते साल कनाडा के ओंटारियो में 50 से 100 छात्रों को घर न मिलने पर कॉलेज के बाहर सड़क के किनारे टेंट लगाकर रहना पड़ा था. कनाडाई ब्यूरो फॉर इंटरनेशनल एजुकेशन के मुताबिक, मौजूदा समय में कनाडा में 3 लाख भारतीय छात्र हैं. ज्यादातर छात्र कनाडा में गुजारा करने के लिए कूरियर, वेटर और क्लर्क जैसी नौकरियों को करते हैं, लेकिन इस समय यह नौकरियां भी नहीं मिल रही हैं. 

कनाडा छोड़ रहे हैं अप्रवासी
इन स्थितियों के बीच कनाडा से लोग अब जाने लगे  हैं. इमिग्रेसन ने पिछले छह दशकों में कनाडा की आबादी को तेजी से बढ़ाया है, लेकिन अब इसमें बदलाव हो रहा है. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 के पहले छह महीनों में करीब 42 हजार लोगों ने कनाडा छोड़ दिया. इसके अलावा साल 2022 में 93 हजार से अधिक लोगों ने कनाडा को छोड़ा. वहीं साल 2021 में 85 हजार से अधिक लोग कनाडा से चले गए. 

यह भी पढ़ेंः PM Modi in Russia: पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात में साये की तरह दिखी यह महिला, जानिए कौन है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget