एक्सप्लोरर

अमेरिका में 26 साल के भारतीय मेडिकल स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या, अब तक कोई गिरफ्तार नहीं

Murder in America: आदित्य ने नई दिल्ली के रामजस कॉलेज से जूलॉजी से ग्रेजुएशन किया था. इसके बाद उन्होंने एम्स से फिजियोलॉजी में मास्टर डिग्री हासिल की और अमेरिका में पीएचडी करने चले गए.

Indian Student Killed in America: अमेरिका के ओहियो में एक 26 साल के भारतीय छात्र को एक कार के भीतर मृत पाया गया. वह सिनसिनाटी विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे. छात्र का नाम आदित्य अदलखा बताया जा रहा है. ओहियो स्थित डब्ल्यूएलडब्ल्यूटी समाचार चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, सिनसिनाटी के वेस्टर्न हिल्स वायाडक्ट पर आदित्य अदलखा गाड़ी चला रहे थे, तभी उनकी गाड़ी पर हमला हो गया. 

पुलिस को आदित्य का शव एक कार के भीतर मिला जो एक कार से टकरा गई थी. इसके अलावा पुलिस ने पाया कि ड्राइविंग सीट की खिड़की की ओर से कम से कम तीन गोलियां चलाईं गई हैं.

एम्स से की थी पढ़ाई

हैमिल्टन काउंटी कोरोनर दफ्तर ने कहा कि गोलीबारी के बाद यूसी मेडिकल सेंटर ले जाने के दो दिन बाद 11 नवंबर को अदलखा की मौत हो गई थी. हालांकि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. आदित्य ने नई दिल्ली के रामजस कॉलेज से जूलॉजी यानी प्राणीविज्ञान से स्नातक किया था. इसके बाद उन्होंने एम्स से फिजियोलॉजी में मास्टर डिग्री हासिल की और अमेरिका में पीएचडी करने चले गए. वह 2025 में अपनी पीएचडी पूरी करने वाले थे. 

सिनसिनाटी विश्वविद्यालय के मेडिसिन कॉलेज के डीन एंड्रयू फिलक ने आदित्य अदलखा के बारे में बताया कि वह पढ़ाई में काफी तेज-तर्रार थे, इसके अलावा वह काफी खुशमिजाज इंसान भी थे. विश्वविद्यालय के एक बयान के मुताबिक, आदित्य अदलखा को पिछले साल अल्सरेटिव कोलाइटिस पर एक रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए स्कॉलरशिप मिली थी.

गम में डूबे यूनिवर्सिटी के लोग

फिलाक ने डब्ल्यूएलडब्ल्यूटी को बताया कि दुख की कोई समय-सीमा नहीं होती. हमें अपना और एक-दूसरे का ख्याल रखने की जरूरत है, क्योंकि हमें आदित्य के निधन पर दुख है और उसे एक दोस्त, छात्र और सहकर्मी के रूप में याद करते हैं. शहर के प्रशासन की जानकारी के मुताबिक नवंबर 15 तक गोलीबारी की 305 घटनाएं दर्ज हुई हैं.

ये भी पढ़ें:
आज शुरू हो जाएगा इजरायल-हमास के बीच संघर्ष विराम, देर शाम तक होगी बंधकों की रिहाई, कतर ने किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget