एक्सप्लोरर

आज शुरू हो जाएगा इजरायल-हमास के बीच संघर्ष विराम, देर शाम तक होगी बंधकों की रिहाई, कतर ने किया ऐलान

Israel-Hamas War: कतर ने इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि शुक्रवार (24 नवंबर) को 13 बंधकों को रिहा किया जाएगा.

Israel-Hamas War: कतर ने गुरुवार (23 नवंबर) को इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग को लेकर बड़ा ऐलान किया. कतर ने कहा कि कल यानी शुक्रवार (24 नवंबर) को संघर्ष विराम शुरू हो जाएगा. वहीं देर शाम तक बंधकों की रिहाई होगी. 

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजेद अल अंसारी ने कहा, ''युद्ध पर विराम शुक्रवार की सुबह सात बजे (स्थानीय समय के अनुसार) शुरू होगा. फिर शाम को चार बजे (स्थानीय समय) बंधकों को रिहा किया जाएगा. इसमें बच्चों और महिलाओं सहित 13 लोगों को छोड़ा जाएगा.'' 

सीएनएन ने माजेद अल अंसारी के हवाले से बताया कि इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद को रिहा करने वाले बंधकों की लिस्ट सौंप दी गई. इसी के साथ सात अक्टूबर को इजरायल और हमास के बीच शुरू हुए युद्ध में पहली बार विराम लगेगा. दरअसल, समझौते के तहत संघर्ष विराम गुरुवार से ही शुरू होने वाला था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. 

इजरायल और हमास के बीच हुए समझौते में क्या है?
इजरायल और हमास  चार दिन के अस्थायी युद्ध विराम पर सहमत हुए थे. समझौते के तहत 150 फिलिस्तीन कैदियों की रिहाई के बदले हमास 50 बंधकों को रिहा करेगा. इजरायल कैबिनेट ने कतर, मिस्र और अमेरिका की मध्यस्थता वाले समझौते को तीन के मुकाबले 35 वोट से मंजूरी दी थी. धुर दक्षिणपंथी ओत्जमा येहुदित पार्टी के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर सहित पार्टी के मंत्रियों ने इसके खिलाफ वोट किया था.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा था कि गाजा में बंधक बनाई गईं 50 महिलाओं और बच्चों को चार दिन में रिहा किया जाएगा. इस दौरान युद्ध विराम रहेगा.  बयान में कहा गया था कि हर 10 अतिरिक्त बंधकों की रिहाई पर युद्ध विराम अगले दिन के लिए बढ़ा दिया जाएगा. 

कितने लोग बंधक बनाए गए हैं?
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने इजरायल सेना के हवाले से बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से उसने वेस्ट बैंक में 1,850 से अधिक  फिलिस्तीन नागरिकों को हिरासत में लिया है, जिनमें से अधिकतर संदिग्ध हमास सदस्य हैं. वहीं रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हमास ने युद्ध शुरू होने के बाद से 240 लोगों को बंधक बनाया है. 

कितने लोगों की जान गई?
इजरायल पर हमास ने सात अक्टूबर की सुबह रॉकेट हमला कर घुसपैठ की थी. इसके बाद इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई कर कहा था कि हम युद्ध में हैं और इसे जीतेंगे. अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, जंग के बाद से गाजा में 14 हजार 500 से ज्यादा लोगों की जान गई है. वहीं हमास के हमले से इजरायल में 1 हजार 200 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं. 

ये भी पढे़ं- Israel Hamas War: 'उत्तरी गाजा से अपना नियंत्रण खो चुका है हमास', इजरायली सेना ने गाजावासियों के लिए जारी किया खास मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War: 'तबाह हो गया अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, जंग में पीछे हटा', ईरान का चौंकाने वाला दावा, US ने क्या बताया?
'तबाह हो गया अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, जंग में पीछे हटा', ईरान का चौंकाने वाला दावा, US ने क्या बताया?
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
US Israel Iran War: 'खामेनेई मानसिक रूप से घायल हैं, फिर भी...', ईरान के नए सुप्रीम लीडर को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'खामेनेई मानसिक रूप से घायल हैं, फिर भी...', ईरान के नए सुप्रीम लीडर को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
US Israel Iran War Highlights: 'न ट्रंप, न झुका ईरान, फिर दिखाई एक-दूसरे को आंख! जंग के बीच सऊदी पहुंचे शहबाज-मुनीर और डार
Highlights: 'न ट्रंप, न झुका ईरान, फिर दिखाई एक-दूसरे को आंख! जंग के बीच सऊदी पहुंचे शहबाज-मुनीर और डार

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
PM Kisan Nidhi Installment Live: आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Embed widget