एक्सप्लोरर

नाइट क्लब, समुद्र तट पर वॉक... छुट्टियां बिताने डोमिनिकन गई भारतीय छात्रा के साथ क्या हुआ?

Indian Student Missing in Dominican Republic: डोमिनिकन गणराज्य में छुट्टियां मनाने गई 20 वर्षीय भारतीय छात्रा सुदीक्षा कोनांकी लापता हो गई, अमेरिकी और स्थानीय एजेंसियां जांच में जुटी हैं.

Indian Student Missing in Dominican Republic: डोमिनिकन गणराज्य में छुट्टियां मनाने गई 20 वर्षीय भारतीय छात्रा सुदीक्षा कोनांकी लापता हो गई हैं. अमेरिकी एजेंसियां इस मामले की जांच में कैरेबियाई देश के अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही हैं. लॉडोन काउंटी शेरिफ ऑफिस के अनुसार, सुदीक्षा कोनांकी भारतीय नागरिक और अमेरिका की स्थायी निवासी हैं.

दरअसल, वह यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग की छात्रा हैं और अपनी पांच फीमेल फ्रेंडस के साथ पुंटा काना के एक रिसॉर्ट में छुट्टियां मना रही थीं. डोमिनिकन गणराज्य और अमेरिकी संघीय एजेंसियां उनकी तलाश तेज कर रही हैं. उन्हें आखिरी बार 6 मार्च की सुबह अपने रिसॉर्ट के पास एक समुद्र तट पर देखा गया था.

कैसे हुई गुमशुदगी?
सुदीक्षा और उनकी फ्रेंडस पुंटा काना के रिउ रिपब्लिका रिसॉर्ट में ठहरी हुई थीं. 05 मार्च, 2025 की रात, वे एक नाइट क्लब गईं और सुबह 4 बजे समुद्र तट पहुंचीं. निगरानी फुटेज के मुताबिक, सुबह 5:55 बजे अधिकतर दोस्त होटल लौट आए, लेकिन सुदीक्षा एक अज्ञात व्यक्ति के साथ समुद्र तट पर ही रहीं. वह व्यक्ति बाद में होटल लौट आया और उसने बताया कि वे तैरने गए थे, लेकिन तेज़ लहर आने से वह किनारे लौट आया और सो गया. जब वह उठा, तो सुदीक्षा गायब थीं.

जांच में अब तक क्या पता चला?
सुदीक्षा की पहचान से जुड़ा कोई सुराग नहीं मिला. उनकी एक सारोंग-शैली की कपड़ा उस जगह के पास एक समुद्र तट की कुर्सी पर पाई गई, जहां वे लापता हुई थीं. उनका फोन और बटुआ उनके दोस्तों के पास ही रह गया, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. लॉडोन काउंटी शेरिफ कार्यालय (LCSO) ने इंटरपोल से येलो नोटिस जारी करने का अनुरोध किया है.

खोज अभियान जारी
K-9 टीमों, ड्रोन और बचाव दल पुंटा काना के समुद्र तटों और जल क्षेत्रों में खोज अभियान चला रहे हैं. डोमिनिकन सिविल डिफेंस, नेशनल पुलिस, नौसेना और अग्निशमन विभाग इस प्रयास में शामिल हैं.
अमेरिकी एजेंसियां FBI, DEA और होमलैंड सिक्योरिटी इस जांच में सहयोग कर रही हैं.

परिवार ने जताई अपहरण की आशंका
सुदीक्षा के परिवार ने अपहरण की संभावना को खारिज नहीं किया है. उनके पिता सुब्बारायडू कोनांकी ने सवाल उठाया कि अगर उनकी बेटी डूब गई होती, तो अब तक उसका शव मिल जाना चाहिए था. परिवार पुंटा काना पहुंच चुका है और उन्होंने जांच की मांग की है. ABC न्यूज के अनुसार, सुदीक्षा के कपड़े उस समुद्र तट के पास एक पोर्टेबल बीच बेड पर पाए गए, जहां से वह लापता हुई थीं.

विश्वविद्यालय और समुदाय की प्रतिक्रिया
यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग ने सुदीक्षा के लापता होने पर चिंता व्यक्त की है. उनकी एक साथी छात्रा, हैली कैट्ज़, ने कहा,"कोई भी यह उम्मीद नहीं करता कि उसका प्रियजन छुट्टी पर जाए और वापस न आए."
विश्वविद्यालय ने अधिकारियों को पूर्ण सहयोग देने और परिवार को हरसंभव समर्थन देने की बात कही है.

अमेरिकी विदेश विभाग ने यात्रा करने वाले नागरिकों के लिए सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं और विदेशी यात्राओं में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है. डोमिनिकन गणराज्य एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बना हुआ है, लेकिन अपराध और सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं बनी हुई हैं.

ये भी पढ़ें: 'अफगानिस्तान की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, तालिबान सरकार के साथ चर्चा की', UNSC में बोला भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget