एक्सप्लोरर

Diljit Dosanjh Concert: दिलजीत दोसांझ ने कनाडा में रचा इतिहास, बिक गए सारे टिकट, स्टेज पर पहुंचे ट्रूडो.. देखें वीडियो

Diljit Dosanjh Concert: भारत के सिंगर दिलजीत दोसांझ ने कनाडा में जाकर इतिहास रच दिया है. दिलजीत के शो के दौरान स्टेडियम की सारी टिकटें बिक गई, खुद कनाडा के पीएम ने बधाई दी है. 

Diljit Dosanjh Concert: भारत के लोकप्रिय सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने कनाडा की धरती पर कमाल किया है. कनाडा में स्टेडियम को भरने वाले वह पहले पंजाबी कलाकार बन गए हैं. रोजर्स सेंटर में आयोजित उनके शो के लिए सभी टिकटें बिक गईं. दिलजीत दोसांझ इसके पहले भी कई देशों में अपनी गायिकी का लोहा मनवा चुके हैं. उनकी इस सफलता पर देश के पीएम जस्टिन ट्रूडो खुद दिलजीत दोसांझ से मिले और बधाई दी. ट्रूडो ने कहा, पंजाब के कलाकार ने नया इतिहास रचा है. 

दरअसल, कनाडा के टोरंटो स्टेडियम में 49 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है. दिलजीत दोसांझ ने इसी स्टेडियम में अपना कॉन्सर्ट दिया, जिस दौरान पूरा स्टेडियम खचाखच भरा रहा. सोमवार को दिलजीत दोसांझ ने इस कॉन्सर्ट की झलकियां सोशल मीडिया पर पोस्ट की. शो से पहले दोसांझ ने जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की है, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. दिलजीत ने ट्रूडो से मुलाकात के वीडियो और फोटो शेयर किए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि कनाडा के पीएम दिलजीत से गले मिल रहे हैं. दिलजीत की पूरी टीम से भी ट्रूडो ने मुलाकात की है. 

जस्टिन ट्रूडो ने क्या कहा?
दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'विविधता कनाडा की ताक है, रोजर्स सेंटर की सारी टिकटें बिक गई और जस्टिन ट्रूडो खुद इतिहास बनते देखने आए.' उधर जस्टिन ट्रूडो ने भी कई तस्वीरें दिलजीत दोसांझ के साथ शेयर की हैं. जस्टिन ने लिखा, 'रोजर्स सेंटर में दिलजीत को उनके शो से पहले शुभकामनाएं दिया. हमारे महान देश कनाडा में पंजाब के एक लड़के ने इतिहास बना दिया और स्टेडियम की सारी टिकटें बिक गई.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

इस तरह की दिखी तस्वीरें
दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस कॉन्सर्ट की कई तस्वीरें साझा की हैं. एक तस्वीर में दिलजीत के कॉन्सर्ट का बैनर दिख रहा है, जिसपर 'सोल्ड आउट' लिखा है. एक अन्य वीडियो में कॉन्सर्ट के दौरान पूरा स्टेडियम फुल नजर आ रहा है, लोग अपने फोन की फ्लैश लाइट ऑन करके कॉन्सर्ट का आनंद ले रहे हैं. हजारों की संख्या में लोगों ने दिलजीत की फोटो पर कमेंट किए हैं. 

यह भी पढ़ेंः America Firing: ट्रंप पर हमले के बाद एकबार फिर अमेरिका में गोलीबारी, बर्मिंघम के नाइट क्लब में गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट, 7 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget