एक्सप्लोरर

सिंगापुर: फ्लाइट अटेंडेंट से छेड़खानी के मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के अनुसार स्कूट एयरलायंस के विमान में बिजनेस क्लास में सफर कर रहे यात्री ने अटेंडेंट के नितंब पर हाथ फेरा. रिपोर्ट में उप लोक अभियोजक जेम्स च्यू के हवाले से बताया गया है कि अटेंडेंट उससे दूर चली गई और उसने अपनी सीट पर वापस लौटने के दौरान उससे कहा कि वह बहुत खूबसूरत है.

सिंगापुर: ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय मूल के 34 वर्षीय एक व्यक्ति को सिंगापुर आने वाली उड़ान के सिंगापुरी चालक दल की सदस्य से छेड़खानी करने के आरोप में तीन सप्ताह के कारावास की सजा सुनाई गई है. परांजपे निरंजन जयंत ने अगस्त में 25 वर्षीय फ्लाइट अटेंडेंट से छेड़खानी करने का अपराध कबूल किया. सिडनी से सिंगापुर के लिये आठ घंटे की उड़ान के दौरान जयंत ने फ्लाइट अटेंडेंट का फोन नंबर मांगने के लिये कई बार संपर्क किया, लेकिन उसने अनदेखी की.

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के अनुसार स्कूट एयरलायंस के विमान में बिजनेस क्लास में सफर कर रहे यात्री ने अटेंडेंट के नितंब पर हाथ फेरा. रिपोर्ट में उप लोक अभियोजक जेम्स च्यू के हवाले से बताया गया है कि अटेंडेंट उससे दूर चली गई और उसने अपनी सीट पर वापस लौटने के दौरान उससे कहा कि वह बहुत खूबसूरत है. लैंडिंग से तकरीबन एक घंटे पहले जयंत ने महिला से फिर से संपर्क किया और उसके साथ फिर से छेड़खानी की.

महिला ने तत्काल अपने सुपरवाइजर को जानकारी दी. उसने बाद में चांगी हवाई अड्डा टर्मिनल दो पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई. जयंत का किसी वकील ने प्रतिनिधित्व नहीं किया. उसने जिला न्यायाधीश लिम त्से हॉव से कहा कि उसने जब अपराध किया तब वह नशे में था.

उसने कहा कि उसे अपने कृत्य पर पछतावा है और उसने सजा सुनाए जाने में नरमी बरते जाने की गुहार लगाई. छेड़खानी के हर अपराध के लिये उसे दो साल तक के कारावास और जुर्माना या बेंत से पिटाई की सजा हो सकती थी.

ये भी देखें

इलेक्शन वायरल: पैसे लेकर महिलाओं के वोट देने के दावे का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget