एक्सप्लोरर

Sri Lankan Visa: श्रीलंका में वीजा जारी करने पर रोक वाली बात महज कोरी अफवाह, भारतीय उच्चायोग ने जारी किया बयान

Sri Lanka Crisis: भारतीय उच्चायोग ने उस बात को महज कोरी अफवाह करार दिया है जिसमें कहा गया कि भारत ने वीजा देने पर रोक लगा दी है. हाई कमीशन ने कहा है कि स्टाफ की कमी की वजह से देरी हुई न कि रोक लगाई.

Economic Crisis In Sri Lanka:  श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को इस बात से साफ तौर पर इनकार किया कि उसने देश में वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है. उच्चायोग ने कहा कि वीजा प्रकोष्ठ के कर्मचारियों के कार्यालय न आने के कारण संचालनात्मक दिक्कतों से यह बाधा पैदा हुई थी. इनमें से ज्यादातर कर्मचारी श्रीलंकाई नागरिक हैं. उच्चायोग ने कहा कि वह जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिश कर रहा है.

वीजा पर रोक लगाने वाली बात से दूतावास ने किया इनकार

भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया कि उच्चायोग स्पष्ट रूप से इस बात से इनकार करता है कि उसने या भारतीय महावाणिज्य दूतावासों या श्रीलंका में भारत के सहायक उच्चायोग ने वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है. पिछले कुछ दिनों में हमारे वीजा प्रकोष्ठ कर्मियों के कार्यालय न आने के कारण संचालनात्मक दिक्कतें हुईं हैं. इनमें से ज्यादातर कर्मी श्रीलंकाई नागरिक हैं. उच्चायोग ने बताया कि हम जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं और भारत में श्रीलंकाई नागरिकों की यात्रा सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. श्रीलंका में भारतीयों की तरह ही भारत में श्रीलंकाई नागरिकों का स्वागत है.

श्रीलंका के हालात में नहीं है सुधार

गौरतलब है कि श्रीलंका 1948 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद अब तक के सबसे खराब आर्थिक संकट से गुजर रहा है. इसके विरोध में लोग सड़कों पर आ गए थे और विरोध प्रदर्शन करने लगे थे. कुछ दिन पहले ही महिंदा राजपक्षे को देश के बिगड़ते आर्थिक हालात के मद्देनजर हुई हिंसक झड़पों के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. इसके बाद, देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को स्थिरता प्रदान करने के लिए गुरुवार को श्रीलंका में विपक्ष के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को देश के 26वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गयी. लेकिन वहां की जनता विक्रमसिंघे का भी विरोध कर रही है.

ये भी पढ़ें: Sri Lanka Crisis: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री ने संभाला कार्यभार, बोले- PM मोदी का करना चाहता हूं शुक्रिया

ये भी पढ़ें: Sri Lanka Crisis: श्रीलंका की जनता को पीएम के रूप में रानिल विक्रमसिंघे भी नहीं मंजूर, राजपक्षे परिवार का ख़ास बता सड़कों पर उतरे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget