एक्सप्लोरर

Qatar Travelling Rules : कतर जाते समय ये चीज आपके पास मिली तो होगी जेल, भारतीय दूतावास ने किया अलर्ट

Qatar Travelling Rules : दूतावास ने कहा है कि यह सुनिश्चित कर लें कि आपके पास कुछ प्रतिबंधित चीज तो नहीं है, कोई ऐसी वस्तु तो नहीं है, जो कतर में बैन हो. 

Qatar Travelling Rules : अगर आप भारतीय हैं और कतर जाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि आपकी एक गलती जेल तक पहुंचा सकती है. इसलिए भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए कतर में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है. इसके लिए भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने प्रवासियों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं. दूतावास ने कहा है कि अगर आप कतर की यात्रा करना चाह रहे हैं तो यह सुनिश्चित कर लें कि आपके पास कुछ प्रतिबंधित चीज तो नहीं है, कोई ऐसी वस्तु तो नहीं है, जो कतर में बैन हो. 

चलाया जाएगा मुकदमा

भारतीय दूतावास ने चेतावनी जारी कर कहा, भारतीय नागरिकों को कतर में अपने साथ कोई भी प्रतिबंधित सामान या नशीले पदार्थ नहीं ले जाने चाहिए, क्योंकि कतर में पहले भी कई भारतीयों को ड्रग्स और अन्य प्रतिबंधित सामान रखने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है. ऐसे मामलों में अभी भी कई भारतीय नागरिकों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है. अगर आप भी ऐसे मामलों में पकड़े गए तो कतर की कानूनी व्यवस्था के अनुसार मुकदमे और कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. इसलिए कतर की यात्रा करने वाले लोगों को अपने सामान की बार-बार जांच करनी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके पास कोई प्रतिबंधित वस्तु नहीं है. दूतावास ने भारतीय नागरिकों को निर्देश जारी किए हैं, क्योंकि कतर में मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य मामलों में कानूनी प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए निरीक्षण कड़े कर दिए गए हैं.

दवाई लेने के लिए बरतें ये सावधानी

भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट में कहा, दूतावास को लगातार जानकारी मिल रही है कि भारत से कतर की यात्रा के दौरान भारतीय लोग अनचाहे पार्सल लेकर आ रहे हैं, जिसके बारे में बाद में पता चलता है कि ये चीजें बैन हैं. इसमें ड्रग्स जैसे पदार्थ भी शामिल हैं, इसलिए दूतावास ने भारतीय नागरिकों से अनचाहे पार्सल न ले जाने और इसके बारे में अपने रिश्तेदारों, कर्मचारियों और परिचितों को जानकारी देने की गुजारिश की है. बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में कतर के आंतरिक मंत्रालय ने यात्रियों से कहा है कि वे देश में दवाइयां ले जाते वक्त सावधानी बरतें. यह भी कहा कि प्रक्रियाओं और प्रतिबंधों का सख्ती से पालन किया जाए. आने या जाने वाले यात्रियों को मेडिकल रिपोर्ट के बिना दवा ले जाने की अनुमति नहीं है, जहां उन्होंने इलाज करवाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget