एक्सप्लोरर

‘स्वदेशी ड्रोन में नहीं होगा चीनी सामान का इस्तेमाल’, भारतीय सेना ने एक बार फिर किया साफ

भारतीय सेना के ADB प्रमुख मेजर जनरल सीएस मान ने कहा कि सेना ने पिछले साल एक फ्रेम-वर्क तैयार किया है. रक्षा मंत्रालय से मंजूरी मिलते ही सभी स्वदेशी ड्रोन और काउंटर ड्रोन सिस्टम का ऑडिट किया जाएगा.

Indian Army on Indigenous Drones: भारतीय सेना ने एक बार दोहराया है कि स्वदेशी ड्रोन और दूसरे सैन्य उपकरणों में चीनी पार्ट्स का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. पिछले कुछ सालों से भारत ने साफ तौर से कहा है कि हथियारों और दूसरे सैन्य उपकरणों में चीनी सामान का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना ने एक बार फिर चीनी स्पेयर पार्ट्स को लेकर अपना रुख साफ किया है.

शुक्रवार (4 जुलाई, 2025) को आर्मी डिजाइन ब्यूरो (ADB) के प्रमुख मेजर जनरल सीएस मान ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पिछले साल भारतीय सेना ने एक फ्रेम-वर्क तैयार किया है. रक्षा मंत्रालय से मंजूरी मिलते ही सभी स्वदेशी ड्रोन और काउंटर ड्रोन सिस्टम का ऑडिट किया जाएगा ताकि चीनी सामान का पता लगाया जा सके.

सैन्य उपकरणों में चीनी सामानों के इस्तेमाल को लेकर भारतीय सेना सख्त

रक्षा मंत्रालय भी जल्द ही एक ऑडिट टीम का गठन करने जा रही है, जो हथियारों और खासतौर से ड्रोन में चीनी सामान के इस्तेमाल होने का पता लगाएगी. साथ ही प्राइवेट कंपनियों को भी आगाह किया गया है कि सेना के लिए जरूरी टेंडर में हिस्सा लेते वक्त सुनिश्चित किया जाए कि उनके उपकरणों में चीनी सामान का इस्तेमाल नहीं किया गया है. इसके बावजूद, कई बार ऐसी शिकायतें सामने आई हैं, जहां स्वदेशी कंपनियों के सैन्य उपकरणों में चीनी पार्ट्स का इस्तेमाल हुआ है. यही वजह है कि सेना अब चीनी सामान के इस्तेमाल को लेकर कड़ा रुख अपना रही है.

भारत के साथ वार्ता के दौरान चीन पाकिस्तान को दे रहा था लाइव फीड

शुक्रवार (4 जुलाई) को ही एक अन्य कार्यक्रम में भारतीय सेना के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर. सिंह ने खुलासा किया था कि ऑपरेशन सिंदूर के वक्त जब पाकिस्तान के साथ DGMO स्तर की वार्ता चल रही थी, तब चीन की तरफ से पाकिस्तान को लाइव फीड दी जा रही थी. लेफ्टिनेंट जनरल सिंह के मुताबिक, चीन ने पाकिस्तान को भारत के वेक्टर्स के बारे में भी जानकारी साझा की थी. यानी चीन, पाकिस्तान को भारत के संभावित हमलों के बारे में जानकारी मुहैया करा रहा था.

भारतीय सेना के एक साथ तीन दुश्मन देशों को किया परास्त

डिप्टी चीफ के मुताबिक, इसके बावजूद भारत ने एक साथ तीन-तीन दुश्मन देशों को परास्त किया. ले. जनरल सिंह के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने न केवल पाकिस्तान बल्कि चीन और तुर्किए तक को शिकस्त दी थी. उपसेना प्रमुख का इशारा चीन और पाकिस्तान के साथ ही तुर्किए की तरफ भी था. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ तुर्किए के बने ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया था, लेकिन भारत ने पाकिस्तान के सभी हमलों को विफल कर दिया था.

यह भी पढ़ेंः गुजरात में बनेगी देश की पहली कॉपरेटिव यूनिवर्सिटी, अमित शाह कल करेंगे भूमिपूजन और शिलान्यास

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget