एक्सप्लोरर

भारत और फ्रांस की ‘शक्ति एक्सरसाइज’, 96 घंटे के साझा फील्ड अभ्यास में इलेक्ट्रॉनिक और ड्रोन वॉरफेयर शामिल

संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति-VIII, भारतीय और फ्रांसीसी सेनाओं के बीच परिचालन अंतर-संचालनीयता और पारस्परिक सहयोग को मजबूत करने के लिए जारी है. यह अभ्यास 18 जून से 1 जूलाई को जारी रहेगा.

India and France Army Shakti Exercise: फ्रांस के ला कैवलरी में भारतीय सेना के साथ चल रही साझा एक्सरसाइज शक्ति-VIII (18 जून-1 जुलाई) के दौरान दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियों ने 96 घंटे की एक फील्ड ड्रिल को आयोजित किया है. सेमी-अर्बन इलाके में इस युद्धाभ्यास में इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और ड्रोन वॉरफेयर को खासतौर से शामिल किया गया.

संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति-VIII, भारतीय और फ्रांसीसी सेनाओं के बीच परिचालन अंतर-संचालनीयता और पारस्परिक सहयोग को मजबूत करने के लिए जारी है. दक्षिणी फ्रांस के कैंप लार्ज़ैक, ला कैवलेरी में आयोजित, इस अभ्यास में जम्मू और कश्मीर राइफल्स (जैकरिफ) बटालियन के 90 सैनिकों की भागीदारी है. एक्सरसाइज में फ्रांसीसी सेना की 13वीं डेमी-ब्रिगेड डी लीजियन एट्रेंजेयर शामिल है.

दोनों देशों की सेनाओं के कई विशेषज्ञ प्रशिक्षण में शामिल

युद्धाभ्यास के दौरान सेमी-अर्बन यानी अर्ध-विकसित इलाके में मुश्किल बाधाओं का पार करना और संयुक्त गश्त शामिल है. दोनों देशों की सेनाओं के विशेषज्ञ दस्ते, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर और काउंटर-मानव रहित हवाई प्रणाली (UAV) प्रशिक्षण में शामिल हैं, जिसमें सिग्नल अवरोधन, जैमिंग, स्पेक्ट्रम नियंत्रण और ड्रोन-निराकरण अभ्यास शामिल हैं.

भारतीय सेना के मुताबिक, वॉर-गेम के दौरान 96 घंटे का एक उच्च तीव्रता वाले संयुक्त फील्ड अभ्यास को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें बहु-डोमेन संचालन का अनुकरण किया गया और निरंतर उच्च दबाव की स्थिति में सहनशक्ति, निर्णय लेने और समन्वय का परीक्षण किया गया.

अभ्यास के जरिए भारत और फ्रांस की सेनाओं ने एक दूसरे की बेस्ट प्रैक्टिस (सर्वोत्तम प्रथाओं) का आदान-प्रदान किया गया. सेना के मुताबिक, शक्ति एक्सरसाइज, एकीकृत परिचालन क्षमताओं के विकास और मिलिट्री टू मिलिट्री विश्वास को गहरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है.

क्या है शक्ति एक्सरसाइज?

शक्ति एक्सरसाइज, सामरिक और तकनीकी समन्वय को बढ़ाता है और व्यापक क्षेत्रीय सुरक्षा और स्ट्रेटेजिक-अलायनमेंट यानी रणनीतिक संरेखण में योगदान देता है. साथ ही दोनों सेनाओं के बीच सहयोग और समझ को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करने में मदद करेगा.

भारतीय राजदूत ने एक्सरसाइज क्षेत्र का किया दौरा

फ्रांस में भारत के राजदूत संजीव सिंघला ने एक्सरसाइज क्षेत्र का दौरा किया और भारतीय सैनिकों के साथ बातचीत की. सिगंला ने भारतीय सैनिकों के पेशेवरपन की प्रशंसा की और भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को मजबूत करने में योगदान को सराहा.

यह भी पढे़ंः IPS पराग जैन बने नए रॉ चीफ, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget