एक्सप्लोरर

US: टेक्सास के फोर्ट बेंड काउंटी के कमिश्नर पद के लिए मैदान में भारतीय मूल के तारल पटेल, जानें कौन हैं ?

Indian-American Taral Patel: भारतीय मूल के अमेरिकी व्यक्ति तारल पटेल ने टेक्सास विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. अब वह टेक्सास के फोर्ट बेंड काउंटी के कमिश्नर पद के लिए मैदान में हैं

US News: भारतीय मूल के लोग दुनिया भर में भारत का परचम लहरा रहे हैं. अमेरिका में भारतीय मूल के लोग शीर्ष पदों पर अपनी जगह बना रहे हैं. इसी कड़ी में अब 29 साल के एक भारतीय मूल के अमेरिकी व्यक्ति ने कुछ नया ऐलान किया है. दरअसल, भारतीय मूल के अमेरिकी व्यक्ति तारल पटेल ने टेक्सास में 2024 में प्रेसिंक्ट-तीन के लिए फोर्ट बेंड काउंटी आयुक्त के रूप में सेवा देने की घोषणा की है. 

भारतीय-अमेरिकी नीति विशेषज्ञ तारल पटेल ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा ट्विटर पर की है. पटेल फोर्ट बेंड काउंटी जज केपी जॉर्ज के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में काम कर चुके हैं.  उन्होंने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए एक वीडियो साझा किया है. 

ट्विटर पर की घोषणा 

ट्विटर पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "मैं फोर्ट बेंड काउंटी आयुक्त के लिए अपने अभियान की घोषणा कर रहा हूं. एक साथ, हम उस विभाजनकारी राजनीति को आगे बढ़ा सकते हैं जिसे हम समाचारों में देखते हैं. हम एक मजबूत, विविध और अधिक एकजुट फोर्ट बेंड का निर्माण कर सकते हैं."

व्हाइट हाउस में काम कर चुके हैं पटेल 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पटेल काफी लंबे समय से डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में रिपब्लिकन पार्टी की कमिश्नर एंडी मेयर्स की सीट से मजबूत दावेदार हैं. पटेल इससे पहले बाइडेन के व्हाइट हाउस लाइजन ऑफिस में काम कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने आवास, शहरी विकास और आपदा नियंत्रण मामलों में काम किया है. पटेल न्याय विभाग के अपराध डिविजन के पब्लिक इंटीग्रिटी सेक्शन में वित्त निदेशक के रूप में भी सेवा दे चुके हैं. 

फोर्ट बेंड काउंटी में पले-बढ़े तारल पटेल ने टेक्सास विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. पटेल के माता-पिता भारत के रहने वाले हैं, जो 1980 के दशकों में अमेरिका में बस गए थे. टेक्सास और हॉस्टन विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने के दौरान पटेल छोटे-मोटे व्यवसाय करते थे. 

ये भी पढ़ें: Sweden Smoke Free: स्वीडन खुद को तंबाकू मुक्त घोषित करने के बेहद करीब, महज 5 फीसदी लोग करते हैं रोजाना धूम्रपान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget