एक्सप्लोरर

सऊदी अरब में पाकिस्तान की बुराई भारतीय एक्टिविस्ट को पड़ी महंगी, गए जेल, भारतीय दूतावास ने छुड़ाया

Anti-Pakistani Post in Saudi Arabia : सऊदी अरब की पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की शिकायत पर भारतीय एक्टिविस्ट को गिरफ्तार कर लिया. उन पर पाकिस्तान के विरोध में पोस्ट करने का आरोप लगाया गया था.

Indian Activist in Saudi Arabia Jail : सऊदी अरब की जेल में एक साल से कैद भारतीय एक्टिविस्ट जहैक तनवीर रिहा हो गए हैं. जहैक को दिसंबर 2023 में पाकिस्तान विरोधी कंटेंट सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में सऊदी अरब में गिरफ्तार किया गया था. जो अब एक साल के बाद जेल से आजाद हो गए हैं.

भारतीय दूतावास और विदेश मंत्री को कहा धन्यवाद

जेल से बाहर आने के बाद जहैक तनवीर ने सोशल मीडिया पर अपनी रिहाई की पुष्टि की. तनवीर ने अपनी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए भारत और भारतीय दूतावास को धन्यवाद कहा है. जहैक ने विशेष कर विदेश मंत्री एस. जयशंकर और भारतीय राजनयिक सुहेल एजाज खान को धन्यवाद दिया. जहैक ने बताया कि भारतीय अधिकारी अक्सर उनसे मिलने जेल में आते थे और उन्हें  हर तरह से मदद करते थे.

जेल से रिहा होने के बाद बोले जहैक तनवीर

39 साल के जहैक तनवीर ने द प्रिंट से कहा कि उन्हें दिसंबर 2023 में पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) की शिकायत के बाद सऊदी पुलिस ने गिरफ्तार किया था. तनवीर पर आरोप लगा था कि उन्होंने पाकिस्तान की राजनीतिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश की थी.

सऊदी अधिकारियों ने जहैक के पोस्ट को पाकिस्तान और सऊदी अरब के राजनयिक संबंधों को नुकसान पहुंचाने वाला माना था. इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी. तनवीर ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि सऊदी अरब में पाकिस्तान के खिलाफ बोलना मना है.

अच्छा नहीं था सऊदी अरब के अधिकारियों का व्यवहार

तनवीर ने द प्रिंट को बताया कि सऊदी अरब की पुलिस ने जहैक को हिरासत में लेने के बाद लंबे समय तक बैठाए रखा था. उन्हें कई घंटों तक यह भी नहीं बताया कि उन पर कौन से आरोप लगाए गए हैं. लंबी पूछताछ के बाद सऊदी के अधिकारियों ने दावा करते हुए कहा, “आप पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच तनाव पैदा करना चाहते हैं.”

तनवीर ने कहा कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट करने का उद्देश्य दोनों देशों के बीच राजनयिक दरार पैदा करना नहीं था. जहैक ने कहा, “मैंने सिर्फ पाकिस्तान में कट्टरपंथ को बढ़ावा देने और पाकिस्तानी जेलों में अफगान बच्चों को बंद करने पर लिखा था.”

यह भी पढे़ंः अब अमेरिका को चीन ने दिया झटका, अमेरिकी उत्पादों पर लगाया टैरिफ, गूगल पर ले लिया सख्त फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget