एक्सप्लोरर

मैड्रिड में बोले PM मोदी, 'न्यू इंडिया का सपना सच करने के लिए स्पेन का सहयोग जरूरी'

मैड्रिड: मिशन यूरोप पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्पेन के राष्ट्रपति मैरिएनो रैजॉय से मिले. स्पेन की राजधानी मैड्रिड में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर स्पेन से चर्चा की. इस दौरान पीएण मोदी ने कहा कि न्यू इंडिया का सपना सच करने के लिए स्पेन का सहयोग जरूरी है.

30 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने किया स्पेन का दौरा

प्रधानमंत्री ने कहा, आतंकवाद मानवता के सामने चुनौती है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बड़ी समस्या है और इसके लिए मानवतावादी शक्तियां एक हों. दो दिन के स्पेन दौरे पर गए पीएम मोदी किंग फेलिप-6 से भी मुलाकात करेंगे. आपको बता दें कि 30 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने स्पेन का दौरा किया है.

पीएम के स्पेन दौरे पर कई तरह के करार होने की उम्मीद है लेकिन सबसे ज्यादा दिलचस्पी स्पेन की टैल्गो ट्रेन को लेकर है, जिसे भारत की पटरियों पर दौड़ाने की तैयारी है. इस दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर भी चर्चा होगी. आपोक बता दें कि स्पेन से पहले पीएम मोदी ने जर्मनी में 8 अहम समझौते किए.

आतंकवाद से लड़ने के लिए स्पेन के साथ सहयोग बढ़ाने का आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्पेन में अपने समकक्ष मरियानो राजोए से मुलाकात की और उन्हें कहा कि भारत और स्पेन को प्रभावित करने वाले आतंकवाद से लड़ने के लिए दोनों देशों को द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करना चाहिए. मोदी ने मोनक्लोआ पैलेस में राजोए से आज सुबह मुलाकात की. स्पेन की यात्रा के दौरान यह उनकी पहली मुलाकात है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने इस बैठक को 'बहुआयामी संबंध के लिए एक ताजा प्रोत्साहन' बताया. मोदी ने राजोए के साथ निजी बातचीत में आतंकवाद से लड़ने में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि ‘‘हम दोनों के ही देशों ने’’ सुरक्षा संबंधी चुनौती का सामना किया है.

स्पेन में हाल ही में आई एक सरकारी रिपोर्ट में कहा गया कि इस्लामिक स्टेट समूह ‘‘स्पेनिश में अपनी सामग्री प्रकाशित करता रहा है, जिसका अर्थ यह है कि हमारे देश में रहने वाले चरमपंथियों पर उसका प्रभाव बढ़ने के खतरे में वृद्धि हुई है.’’ मोदी ने कहा, ‘‘आज के परिदृश्य में’’ स्पेन में उनकी चर्चाएं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर केंद्रित होंगी.

‘मेरी सरकार के लिए भी सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं’

प्रधानमंत्री ने स्पेन के अपने समकक्ष की सराहना करते हुए कहा कि राजोए के नेतृत्व में देश में ऐसे आर्थिक सुधार हुए हैं, जो ‘‘मेरी सरकार के लिए भी सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं.’’ उन्होंने कहा कि रेलवे, स्मार्ट सिटी और अवसंरचना क्षेत्र भारत के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्र हैं और भारत की इन जरूरतों को पूरा करने के लिए स्पेन के पास ‘‘पर्याप्त कौशल और महारथ’’ है.

मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात का यकीन है कि उनकी स्पेन यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को एक नई गति देगी. वर्ष 1988 के बाद मोदी स्पेन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं. आज शाम को मोदी स्पेन के राजा फेलिप षष्टम से मुलाकात करेंगे और भारत में निवेश लाने के लिए स्पेन के कारोबारी नेताओं के साथ गोलमेज वार्ता भी करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget