एक्सप्लोरर

भारत का सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म Koo अब नाइजीरिया में भी है उपलब्ध, ट्विटर की जगह लेने को तैयार

ट्विटर ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी का एक ट्वीट डिलीट कर दिया था जिसके बाद यहां की सरकार ने ट्विटर के इस्तेमाल पर शुक्रवार से रोक लगा दी है.

भारत का सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म Koo अब नाइजीरिया में भी उपलब्ध है. कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ अप्रमेय राधाकृष्ण ने ट्वीट कर इस बात की जनकारी दी है. दरअसल ट्विटर ने अपने नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी का एक ट्वीट डिलीट कर दिया था. जिसके बाद यहां की सरकार ने ट्विटर के इस्तेमाल पर अनिश्चितकाल तक रोक लगा दी हैं. अप्रमेय राधाकृष्ण ने इसके बाद शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "Koo अब नाइजीरिया में भी उपलब्ध है. हम अपने इस प्लेटफॉर्म पर यहां की स्थानीय भाषाओं का विकल्प देने की भी सोच रहे हैं."

भारत में Koo App को देसी ट्विटर भी कहा जाता है और इसने ट्विटर के विकल्प के तौर पर अपनी शुरुआत की है. अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिडवाटका द्वारा तैयार किए गए इस सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ने पिछले साल अगस्त 2020 में भारत सरकार का ‘आत्मानिर्भर ऐप इनोवेशन चैलेंज’ जीता था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में देशवासियों को इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित कर चुके हैं. ये हिंदी, तेलुगु और बंगाली सहित अन्य कई भाषाओं में उपलब्ध है और इसका उद्देश्य अगले दो सालों में अपने यूजर्स की संख्या 10 करोड़ तक पहुंचाने का है.  

भारत में भी तेजी से हो रहा है पॉपुलर

केंद्र सरकार और ट्विटर के बीच हुए विवाद के बीच देसी ट्विटर के नाम मशहूर हो रहा Koo App बहुत तेजी से पॉपुलर हो रहा है. कुछ ही दिनों में कू ऐप को 30 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर लिया है. यूथ के बीच भी ये ऐप काफी लोकप्रिय हो रहा है. केंद्र सरकार के मंत्री समेत बॉलीवुड के कई कलाकार और पूर्व क्रिकेटर भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. जिनमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, अनुपम खेर, सतगुरू, कंगना रनोत, पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, कर्नाटक कांग्रेस समिति के अध्यक्ष डीके शिवकुमार शामिल हैं.

यह भी पढ़ें 

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर निशाना, वैक्सीन वितरण नीति को लेकर उठाए सवाल

दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय का बयान- केंद्र सरकार ने राशन की डोरस्टेप डिलीवरी योजना पर लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget