एक्सप्लोरर

अमेरिका की खुफिया जानकारी के आधार पर कनाडा ने भारत पर लगाया निज्जर की हत्या का आरोप! रिपोर्ट

India Canada News: अमेरिका के एक अखबार ने खुलासा किया है कि यूएस ने ही कनाडा को आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्या मामले में खुफिया जानकारी भेजी थी.

India Canada Conflict: भारत कनाडा विवाद के बीच खबर सामने आई है कि अमेरिका ने हरदीप सिंह निज्जर ममले में कनाडा से खुफिया जानकारी साझा की थी. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने वैंकूवर इलाके में एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या के बाद कनाडा को सूचना भेजी थी, लेकिन कनाडा ने सबसे अंत में खुफिया जानकारी को भारत के खिलाफ तैयार किया, इस आधार पर ही भारत पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया.

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका की खुफिया एजेंसियों ने कनाडा में अपने समकक्षों के साथ भारतीय राजनयिकों की फोन या किसी भी संचार माध्यम से किए गए संवाद को इंटरसेप्ट (सुना गया या किसी तरह से जानकारी ली गई) किया था और कनाडा को भेजा था और इसी आधार पर कथित आरोप मढ़े गए हैं.

भारत सरकार के सूत्रों ने दावा किया है कि भारत के साथ कोई भी सबूत साझा नहीं किए गए, न ही किसी भी तरह की जानकारी दी गई है, जबकि कनाडा के प्रधानमंत्री ने दावा किया कि उन्होंने हफ्तों पहले भारत से जानकारी साझा की थी. इसके साथ ही भारत सरकार के सूत्रों ने न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट को लेकर कहा है कि वो जो चाहते हैं उन्हें लिखने दीजिए. 

क्या है पूरा मामला?

कनाडा और भारत के बीच तल्खी की वजह कनाडाई प्रधानमंत्री का वह आरोप है जिसमें उन्होंने कहा था कि कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के एजेंटों की संभावित संलिप्तता हो सकती है. इसके बाद कनाडा ने भारत के राजयनिक पवन कुमार राय को वापस भारत भेजा दिया था, इसके जवाब में भारत ने भी कनाडाई राजनयिक को कनाडा जाने के लिए 5 दिनों की मोहलत दे दी.

दोनों देशों के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप कई दिनों से चल रहा है, इस बीच व्यापार समझौते पर भी रोक लगा दी गई है. कनाडाई पीएम के भारत के आरोपों के बाद कनाडा में हिंदू प्रवासियों को धमकाने की भी घटनाएं सामने आई. 

ये भी पढ़ें:

FBI ने अमेरिका में खालिस्तानियों को दी थी चेतावनी, कहा था- जान को है खतरा! रहें सतर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिब्बत भूकंप: 4 घंटे में 13 झटके, 7,5,4 रिक्टर पैमाने से डरे लोग
तिब्बत भूकंप: 4 घंटे में 13 झटके, 7,5,4 रिक्टर पैमाने से डरे लोग
US-इजरायल का ईरान पर बड़े हमले का प्लान, तेहरान बोला- 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब' से देंगे तबाही का जवाब
US-इजरायल का ईरान पर बड़े हमले का प्लान, तेहरान बोला- 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब' से देंगे तबाही का जवाब
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget