एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने फिर दी भारत को धमकी - 'अबकी बार जवाब बहुत क्रूर होगा'

India Pakistan Ceasefire: पाकिस्तान ने एक बार फिर से भारत को सीजफायर के मसले पर धमकी दी है. जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा है कि अबकी बार जवाब बहुत क्रूरता के साथ देंगे.

India Pakistan Ceasefire: भारत ने आतंकवाद को करारा जवाब देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की थी. पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. इसके बाद पाकिस्तान ने आक्रामक रुख अपनाया और दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया. इस बीच पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशनंस (आईएसपीआर) जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारत को धमकी दी है.

अहमद शरीफ चौधरी ने स्काई न्यूज को इंटरव्यू दिया. उन्होंने इस दौरान सीजफायर के मसले पर कहा कि अगर भारत ने नियम तोड़ा तो उसका जवाब क्रूर होगा. उन्होंने कहा, ''यूएसए जैसे देश जानते हैं कि भारत क्या करना चाहता है. सबसे पहले कश्मीर का मुद्दा हल होना चाहिए, जो कि बंटवारे के बाद से उलझा हुआ है. कश्मीर का मुद्दा उसके लोगों और यूएन के मुताबिक हल होना चाहिए.'' 

पाकिस्तान किसे देगा करारा जवाब 

अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, ''जो भी हमारी सीमा में आकर देश की अखंडता के साथ खिलवाड़ करेगा उसे करारा जवाब दिया जाएगा और यह बहुत ही ज्यादा क्रूर होगा.'' चौधरी से पहले पाकिस्तान के कई सेना अधिकारी भारत को धमकी दे चुके हैं. पाकिस्तान के नेता भारत को परमाणु बम की धमकी दे चुके हैं. 

भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा झटका

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए बदला लिया. उसने कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया. पाकिस्तान ने इसके जवाब में भारतीय शहरों पर हमले की कोशिश की, हालांकि उसका हर हमला नाकाम रहा. भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को गहरा नुकसान हुआ. उसने खुद भी इस बात को स्वीकार किया. पाकिस्तान की ओर से इसके बाद भी घुसपैठ की कोशिश जारी रही. भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर में कई आतंकियों को मार गिराया.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ बोले- ‘मैं शांति वार्ता के लिए तैयार’, भारत ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कई हफ्तों बाद दुबई में मिसाइल अलर्ट, UAE में नागरिकों को जारी वॉर्निंग
कई हफ्तों बाद दुबई में मिसाइल अलर्ट, UAE में नागरिकों को जारी वॉर्निंग
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget