एक्सप्लोरर

Myanmar Earthquake: भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में आधी रात को महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 4.8 की तीव्रता

म्यांमार में आधी रात को भूकंप के तेज झटके महसूस हुए, जिसकी तीव्रता 4.8 थी. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने इसकी जानकारी दी. भूकंप के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए.

Myanmar Earthquake: भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में आधी रात को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. यह भूकंप गुरुवार (23 जनवरी) की रात भारतीय समयानुसार 12:53 बजे आया. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई और इसका केंद्र 106 किलोमीटर की गहराई में स्थित था. भूकंप के झटकों से लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए.

म्यांमार में भूकंप का असर
हालांकि, इस भूकंप में किसी के हानि या संपत्ति के नुकसान की अभी कोई रिपोर्ट नहीं आई है. भूकंप के केंद्र के आस-पास के इलाकों से नुकसान की स्थिति का पता लगाया जा रहा है. म्यांमार में भूकंप के झटकों से लोगों में भय व्याप्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है.

भूकंप का केंद्र और गहराई
भूकंप का केंद्र 24.68 N  और 94.87 E  पर स्थित था और यह 106 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया. भूकंप के झटके काफी तेज़ थे, जिससे लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल गए.

हाल ही में अन्य भूकंप
गुरुवार को म्यांमार में भूकंप से पहले अफगानिस्तान में भी दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिनकी तीव्रता 4.0 से अधिक थी. इसके अलावा, मेघालय में भी मंगलवार को मध्यम तीव्रता का भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 4.1 थी.

मेघालय भूकंप
मेघालय के दक्षिणी खासी हिल्स जिले में आया यह भूकंप भारतीय समयानुसार 12:30 बजे महसूस किया गया. इस भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था. इस भूकंप से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं थी, लेकिन क्षेत्र में भूकंप की गतिविधियों ने चिंता बढ़ा दी है.

तिब्बत में भूकंप से तबाही
म्यांमार से पहले तिब्बत में महीने की शुरुआत में 6 जनवरी को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. जिसमें कम से कम 126 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं क़़रीब 200 अन्य घायल हो गए थे. भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके झटके नेपाल की राजधानी काठमांडू समेत उत्तर भारतीय हिस्सों में भी महसूस किए गए थे.अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (USGS) के मुताबिक़ भूकंप का केंद्र चीन के तिब्बत में था जहां पर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था.

ये भी पढ़ें: US F1 Visa:अमेरिका में रहने वाले भारतीय छात्रों में दहशत! वीजा पॉलिसी में हुए बदलाव के बाद छोड़ रहे पार्ट टाइम जॉब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget