एक्सप्लोरर

कांगो में M23 विद्रोहियों ने एकतरफा युद्धविराम का किया एलान, अबतक 900 से ज्यादा की मौत, भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी

कांगो के गोमा शहर में M23 विद्रोहियों ने संघर्ष के बीच एकतरफा युद्धविराम का एलान कर दिया है. UN की रिपोर्ट के अनुसार, इस लड़ाई में अब तक 900 लोग मारे गए हैं.

Cango News: कांगो के शहर गोमा और आसपास के क्षेत्रों में जारी संघर्ष के बीच सोमवार को एम23 विद्रोहियों ने मानवीय आधार पर एकतरफा युद्ध विराम का एलान किया. यह कदम तब उठाया गया जब संयुक्त राष्ट्र ने जानकारी दी कि इस संघर्ष में अब तक कम से कम 900 लोग मारे गए हैं.

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी (WHO) ने बताया कि कांगो के पूर्वी शहर गोमा में पिछले हफ्ते कांगो सरकार की सेना और रवांडा समर्थित विद्रोहियों के बीच हुई लड़ाई में 900 से अधिक लोग मारे गए. पहले मृतकों की संख्या 773 बताई गई थी, लेकिन पांच दिनों की भीषण लड़ाई के बाद, शुक्रवार तक 900 शव गोमा की सड़कों से बरामद किए गए. इस संघर्ष में लगभग 2,900 लोग घायल हुए हैं.

भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी
कांगो में जारी संघर्ष को देखते हुए, किंशासा में स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की. दूतावास ने बुकावु क्षेत्र में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है. दूतावास ने तीन अलग-अलग एडवाइजरी जारी कर भारतीयों को आपातकालीन योजना तैयार रखने की सलाह दी है.

भारतीय नागरिकों को सलाह
एडवाइजरी में बताया गया कि एम23 विद्रोही बुकावु से 20-25 किलोमीटर की दूरी पर हैं, इसलिए सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं. इसके साथ ही, बुकावु की यात्रा को भी टालने की सलाह दी गई है.

राष्ट्रपति को हटाने के लिए लड़ाई
कांगो में विद्रोहियों का मुख्य मकसद के बीच राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी और उनकी सरकार को हटाना था. इस विद्रोहियों के समूह में कुख्यात एम23 विद्रोही ग्रुप शामिल था. इस दौरान गोमा शहर में दर्जनों सैनिकों ने सरेंडर कर दिया था.  शहर के कई हिस्से गोलीबारी और धमाकों की आवाज से गूंज गए थे.

ये भी पढ़ें: ट्रंप का इंडिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, 'अवैध प्रवासियों' से भरी पहली फ्लाइट भारत के लिए रवाना, C-17 सैन्य विमान से भेजे जा रहे इंडियंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, 'धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे'
विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, 'धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे'
'ख्वाजा आसिफ भी बाथरूम में न गिर जाएं', पाक रक्षा मंत्री के बयान पर क्यों पाकिस्तानी पत्रकार ने कही ये बात?
'ख्वाजा आसिफ भी बाथरूम में न गिर जाएं', पाक रक्षा मंत्री के बयान पर क्यों पाकिस्तानी पत्रकार ने कही ये बात?
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका

वीडियोज

Stock Market में Heavy Selling, Nifty-Sensex में Sharp गिरावट से Investors हुए Alert | Paisa Live
Cheque Bounce और Auto-Debit Fail, छोटी Banking Mistake बनेगी बड़ी Legal और Credit Problem | PaisaLive
Bollywood News: जाह्नवी कपूर का साउथ में बड़ा कदम! 20 करोड़ की तमिल वेब सीरीज़ से बदल सकता है करियर
Rajpal Yadav की दूसरी पत्नी Radha Yadav ने बवाल के बीच ऐसा क्या कह दिया...? | ABPLIVE
Vasudha: 😒Sarita के हाथ मासा ने भेजे Vasudha के लिए गहने, फंक्शन में होगा Acceptence या हंगामा ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, 'धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे'
विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, 'धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे'
'ख्वाजा आसिफ भी बाथरूम में न गिर जाएं', पाक रक्षा मंत्री के बयान पर क्यों पाकिस्तानी पत्रकार ने कही ये बात?
'ख्वाजा आसिफ भी बाथरूम में न गिर जाएं', पाक रक्षा मंत्री के बयान पर क्यों पाकिस्तानी पत्रकार ने कही ये बात?
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
O’Romeo Review: रोमियो से हो जाएगा प्यार, जूलियट भी कम नहीं
रोमियो से हो जाएगा प्यार, जूलियट भी कम नहीं
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला बांग्लादेशी नेता मामूनुल हक चुनाव हारा, नहीं बचा पाया अपनी सीट
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला बांग्लादेशी नेता मामूनुल हक चुनाव हारा, नहीं बचा पाया अपनी सीट
Fatty Liver Disease: फैटी लिवर को न समझें मामूली, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का है खतरा; एक्सपर्ट से जानें बचाव
फैटी लिवर को न समझें मामूली, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का है खतरा; एक्सपर्ट से जानें बचाव
पीएम सूर्य घर में सोलर पैनल लगवाना हुआ और आसान, मोबाइल ऐप से करें आवेदन
पीएम सूर्य घर में सोलर पैनल लगवाना हुआ और आसान, मोबाइल ऐप से करें आवेदन
Embed widget