एक्सप्लोरर

'बलूचिस्तान ट्रेन हाईजैक के पीछे भारत' शहबाज सरकार का बड़ा आरोप

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार (11 मार्च, 2025) को बलूच स्वतंत्रता सेनानियों ने एक ट्रेन को अगवा कर लिया, जिसमें 500 से ज्यादा यात्री सवार थे. पाक ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं

Balochistan Train Hijack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार (11 मार्च, 2025) को बलूच विद्रोहियों  ने एक ट्रेन को अगवा कर लिया, जिसमें 500 से ज्यादा यात्री सवार थे. इस आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने ट्रेन हाईजैक को लेकर भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं. 

इससे पहले बलूच विद्रोहियों ने सामान्य नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को रिहा कर दिया गया, जबकि पाकिस्तानी सेना के जवानों, खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों को बंधक बना लिया गया है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और ट्रेन को पटरी से उतारने का दावा किया है. बलूच विद्रोहियों ने 214 यात्रियों को बंधक बनाने का भी दावा किया है.

भारत पर लगाए गंभीर आरोप 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने बलूचिस्तान ट्रेन अपहरण कांड को लेकर भारत पर निराधार आरोप लगाए हैं. राणा सनाउल्लाह ने दावा किया कि 'इस हमले के पीछे भारत का हाथ है.' उन्होंने समाचार एजेंसी डॉन से बातचीत में कहा, 'अफगानिस्तान के अंदर से भारत इन हमलों को संचालित कर रहा है.' जब डॉन के एंकर ने उनसे पूछा, 'क्या तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच विद्रोहियों के बीच कोई संबंध है? क्या TTP बलूचों को समर्थन देता है?' तो इसके जवाब में राणा सनाउल्लाह ने कहा, 'ये सब इंडिया कर रहा है, इसमें कोई शक नहीं है. इसके बाद बलूच विद्रोहियों को अफगानिस्तान में सुरक्षित ठिकाना मिल जाता है.'

 

 

'अफगानिस्तान में होती है प्लानिंग'

राणा सनाउल्लाह ने आगे कहा, 'अफगानिस्तान में बैठकर वे हर तरह की साजिश रचते हैं. पाकिस्तान के दुश्मन सक्रिय हैं और इसमें अब कोई दूसरी राय नहीं है. यह न तो कोई राजनीतिक मसला है और न ही किसी एजेंडे का हिस्सा, बल्कि एक साजिश है.' उन्होंने भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, 'हां, भारत तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) दोनों का समर्थन कर रहा है.'

अफगान सरकार को दी चेतावनी

उन्होंने यह भी दावा किया कि अफगानिस्तान में उनके पास सुरक्षित ठिकाने हैं, जिसकी वजह से उनके हमले बढ़ गए हैं. तालिबान के सत्ता में आने से पहले उन्हें इतनी छूट नहीं थी, लेकिन अब वे खुलेआम गतिविधियां चला रहे हैं. राणा सनाउल्लाह ने चेतावनी देते हुए कहा, 'हमने अफगान सरकार से साफ कह दिया है कि वह इन गतिविधियों को तुरंत रोके, नहीं तो पाकिस्तान खुद कार्रवाई करते हुए उन ठिकानों को निशाना बनाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget