एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी दहशतगर्दों को वहीं के लोगों से मरवा रहा भारत? पाक एक्सपर्ट बोले- हमारे मुल्क के लोग 50 हजार रुपये में ही लोगों को मार देते हैं

कमर चीमा ने कहा कि कुलभूषण जाधव मामले के बाद भारत अब पाकिस्तान के ही लोगों को हायर करता है और मरवाता है, जिन्हें वह दहशतरगर्द बताता है. हालांकि, वह यह बात नहीं मानता कि ये किलिंग्स उसने करवाई हैं.

पाकिस्तान में इन दिनों एक-एक कर दहशतर्दों का खात्मा हो रहा है. मुंबई हमले से लेकर कश्मीर में आतंक फैलाने वाले आतंकियों के खिलाफ ये कार्रवाई हुई हैं. इसे लेकर पाकिस्तान के एक्सपर्ट कमर चीमा का कहना है कि ये कार्रवाई भारत की ओर से की जा रही हैं. उनका कहना है कि भारत अपने लोगों को भेजने के बजाय पाकिस्तान में ही रहने वालों से ये काम करवा रहा है. पाकिस्तान के पास पैसा नहीं है और इसका फायदा भारत उठा रहा है. बस 50-50 हजार रुपये देकर वह पाकिस्तानियों को मरवा रहा है. 

कमर चीमा का कहना है कि भारत की इंटेलीजेंस एजेंसियां अंडरकवर मिशन चला रही हैं. उन्होंने कहा कि इसे लेकर द गार्जियन की एक रिपोर्ट आई है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों से बात करके यह बताया गया है. कमर चीमा ने कहा, 'भारत पाकिस्तान के अंदर कई सारी एक्स्ट्रा ज्यूडिशियल किलिंग्स में शामिल है. उनका हौसला देखिए कि वह किस तरह उन लोगों को ट्रैक कर रहे हैं, जो कश्मीर के जिहाद में शामिल हैं. कैसे चुन-चुन कर वो उनको मार रहे हैं.  भारत की स्ट्रेटजी है कि दूसरे मुल्कों में रहने वाले पाकिस्तानी दहशतगर्दों को खत्म करना है.' कमर चीमा ने आगे कहा कि ये रिपोर्ट कहती है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के लोगों से बात की है और उन्होंने ये बात उनको बताई है. भारत की इंटेलीजेंस कैसे ये कर रही है और खासतौर से 2009 के बाद से. 

कमर चीमा ने कहा, '2020 से 20 से ज्यादा को मारा गया है. आप उनका नेटवर्क देखें कि कितनी ज्यादा है सिस्टम में. पाकिस्तानियों को देखें, जो चंद हजार और लाख रुपये में मान जाते हैं और इनके बहुत सारे स्लीपर सेल्स यूएई में बेस्ड हैं. गरीब पाकिस्तानियों को यूएई, मिडिल ईस्ट और यूरोप से फोन आते हैं कि तुम्हें पैसे देंगे तुम इस शख्स को मार दो. पाकिस्तानी कहते हैं ठीक है 50 हजार रुपये दे दो, हम पाकिस्तान में मार देंगे. हमारी लीडरशिप ने पाकिस्तानियों की ये औकात बना दी है कि वो नेशनलिज्म, कौमियत और पाकिस्तान भूल गए हैं. इतनी कम अहमियत कर दी है.'

उन्होंने आगे कहा कि ये जो लोग 2020 से अभी तक मारे गए हैं, कोई है जो पूछ सके किसी से. भारतीयों को कई परवाह ही नहीं है. पाकिस्तान भारत को कुछ कह ही नहीं सकता. भारत तो कहता है कि ये दहशतगर्द हैं. कमर चीमा ने आगे कहा कि इसमें यूएई का बड़ा किरदार है क्योंकि वहां बहुत पाकिस्तानी हैं और बड़ा नेटवर्क है. ऐसे कई पाकिस्तानी भी थे, जिन्हें यूरोप से मरवाया गया. उनमें भारत शामिल नहीं था. दूसरे लोग थे.

पाक एक्सपर्ट कमर चीमा ने कहा कि कुलभूषण जाधव मामले के बाद भारत अब पाकिस्तान के ही लोगों को हायर करता है लोगों को मरवाता है. भारत पाकिस्तान की गुरबद का फायदा उठा रहा है. कमर चीमा ने कहा कि भारत इन रिपोर्ट्स से सहमत नहीं है और उसका कहना है कि उस पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं. पाकिस्तानी की भी कमजोरी है. इतने पाकिस्तानी मारे गए और वो बोल भी नहीं सका. वो तो जब शोर मचा तब पाकिस्तानी बोले. पाक एक्सपर्ट ने आगे कहा, 'उससे भी ज्यादा शर्मिंदगी ये है कि 50 हजार रुपये में यहीं के लोगों से ये काम करवाया जा रहा है. कराची में तो 5-10 हजार में बंदा मार देते हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि भारतीय अधिकारी कहते हैं कि वो इजरायल की इंटेलीजेंस एजेंसी मोसाद और रूसी एजेंसी केजीबी से प्रेरित हुए हैं. ये भी इसी तरह दूसरे देशों में ज्यूडिशियल किलिंग्स में शामिल रही हैं.'

पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान में मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड ग्रुप लश्कर-ए-तयैबा के कमांडर अदनान उर्फ अबू हंजला को कराची में गोली मार दी गई थी. वहीं, तीन आतंकियों मौलाना जियाउर रहमान, मुफ्ती कैसर फारूक और शाहिद लतीफ को भी मार दिया गया था.

यह भी पढ़ें:-
भारत में वक्फ बोर्ड, पर्सनल लॉ बोर्ड, मंदिरों के लिए कुछ क्यों नहीं? पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने UCC को लेकर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए हटाए प्रतिबंध, रूबियो ने कहा- राष्ट्रपति ट्रंप...
रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए हटाए प्रतिबंध, रूबियो ने कहा- राष्ट्रपति ट्रंप...

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क

Embed widget