एक्सप्लोरर

SCO Meeting: 'आतंकवाद की निंदा और कंट्रोल करना जरूरी', SCO के रक्षा मंत्रियों की बैठक में लिया प्रण

SCO Meetinng: भारत के रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने अपने बयान में कहा कि क्षेत्रीय आतंकवादी गतिविधियां, तस्करी, नशीले पदार्थों और अन्य क्षेत्रों को पहचाना गया है. इस पर आने वाले समय में कार्रवाई होगी.

SCO Defence Minister Meeting: भारत (India) ने दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में शामिल देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक का आयोजन किया. ये बैठक 27 अप्रैल से शुरू हुई थी. इसमें मेजबान भारत समेत सभी सदस्य देशों चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस दौरान देश के रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने कहा कि SCO के सदस्य देशों ने शुक्रवार (28 अप्रैल) को एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पेश किया, जिसमें आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा और नियंत्रण करने की बात शामिल थी.

SCO के रक्षा मंत्रियों की बैठक के समापन पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए रक्षा सचिव अरमाने ने कहा कि सभी सदस्य देश अपने बयान में एकमत थे कि आतंकवाद, चाहे किसी भी रूप में हो उसकी निंदा और उस पर नियंत्रण किया जाना चाहिए. इस साल एक सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने का प्रण लिया गया.

भारत दुनिया में सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करेगा
भारत के रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने अपने बयान में कहा कि क्षेत्रीय आतंकवादी गतिविधियां, तस्करी, नशीले पदार्थों और अन्य क्षेत्रों को पहचाना गया है. इस पर आने वाले समय में कार्रवाई की जाएगी. इस साल SCO के अध्यक्ष के रूप में भारत दुनिया में सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने में ध्यान देगा और इसके लिए नेतृत्व भी करेगा.

SCO के रक्षा मंत्रियों की परिषद की बैठक को सफल बताते हुए अरमाने ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि आज सभी रक्षा मंत्रियों के तरफ से एक संयुक्त प्रेस रिलीज और प्रोटोकॉल पर साइन किया गया. रक्षा सचिव ने कहा कि ये हकीकत में इस संगठन के सभी सदस्य देशों के सहयोगी रवैये के लिए एक श्रद्धांजलि है कि हम रक्षा क्षेत्र में सहयोग के कई क्षेत्रों के संबंध में आम सहमति पर पहुंच सके.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक को संबोधित किया
इससे पहले कि शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में SCO के रक्षा मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र चार्टर प्रावधानों के आधार पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने में विश्वास रखता है. सभी सदस्य देशों से जीत सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रयास करने का आह्वान करता है.

SCO के रक्षा मंत्रियों की बैठक में चीन के रक्षा मंत्री (जनरल ली शांगफू), रूस (जनरल सर्गेई शोइगू), ईरान (ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद रजा घराई अश्तियानी), बेलारूस (लेफ्टिनेंट जनरल ख्रेनिन वीजी), कजाकिस्तान (कर्नल जनरल रुसलान झाक्सिल्यकोव), उज्बेकिस्तान (लेफ्टिनेंट जनरल बखोदिर कुर्बानोव), किर्गिस्तान (लेफ्टिनेंट जनरल बेकबोलोतोव बक्तीबेक असंकालिएविच) और ताजिकिस्तान (कर्नल जनरल शेराली मिर्ज़ो) ने बैठक में भाग लिया. मंत्रियों ने बैठक के दौरान SCO के चार्टर के तहत क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मुद्दों सहित आम चिंता के मुद्दों पर चर्चा की.

ये भी पढ़ें:गलवान में सैनिकों की खूनी झड़प के बाद चीन के रक्षा मंत्री पहली बार आए भारत, जानें यहां किस बैठक में लेंगे हिस्सा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget