एक्सप्लोरर

India-Philippines: भारत ने फिलीपींस को दिया ब्रह्मोस सुपरसोनिक, चीन की सेना लगी तड़पने

India-Philippines: भारत की तरफ से फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइल सौंपने पर चीन बौखला गया है. चीन के प्रवक्ता ने कहा कि इससे तीसरे देश की शांति को खतरा है.

India-Philippines: भारत की तरफ से फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप भेजने पर चीन तड़पने लगा है. चीनी की सेना ने इसपर बयान जारी कर तीसरे देश को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है. ब्रह्मोस मिसाइल को दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में गिना जाता है. यह जमीन, हवा और समुद्र तीनों जगह से लक्ष्य को साधने में सक्षम है. अब चीन ने कहा है कि दो देशों के रक्षा सहयोग में ध्यान रखना चाहिए कि इससे किसी तीसरे पक्ष या वहां की क्षेत्रीय शांति में नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए.

दरअसल, भारत और फिलीपींस के बीच जनवरी 2022 में ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर 37.5 करोड़ डॉलर की डील हुई थी, इसके तहत भारत फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइल के साथ तीन बैटरियां, उनके लांचर और इससे जुड़ी सामग्री सौंपेगा. भारत ने 19 अप्रैल को ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप फिलीपींस को सौंपी है, जिसके बाद चीन बौखला गया है. भारत की तरफ से ब्रह्मोस मिसाइल का यह पहला निर्यात है. 

दक्षिण चीन सागर में तनाव
भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल का पहला खेप ऐसे समय में भेजा है, जब दक्षिण चीन सागर में चीन का पांच देशों के साथ विवाद चल रहा है. दरअसल, दक्षिण चीन सागर पर चीन अपना दावा करता दूसरी तरफ फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ब्रूनेई और ताइवान भी अपना दावा करता है. जब चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वू कियान से इस मसले में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, चीन हमेशा इस बात का ध्यान रखता है कि दो देशों के रक्षा सहयोग से तीसरे देश को नुकसान नहीं होना चाहिए.

चीन ने अमेरिका का किया विरोध
इस दौरान चीनी प्रवक्ता ने अमेरिका की तरफ चीन एशिया प्रशांत सागर में बैलिस्टिक मिसाइल तैनात करने का पुरजोर विरोध किया. चीनी प्रवक्ता ने कहा कि इसको लेकर हमारा रुख स्पष्ट और तर्क संगत है. अमेरिका के इस कदम से क्षेत्रीय देशों की सुरक्षा को गंभीर खतरा है. इसस क्षेत्र की शांति और स्थिरता बाधित होता है. 

यह भी पढ़ेंः Us Sends Missiles To Ukraine : अमेरिका ने फिर बढ़ाई पुतिन की टेंशन, चोरी छिपे यूक्रेन को दी ये मिसाइलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget