एक्सप्लोरर

India-Canada: कनाडा के चुनाव में भारत ने नहीं किया था हस्तक्षेप, रिपोर्ट में हुआ खुलासा, ट्रूडो अब क्या कहेंगे?

India-Canada: कनाडा के चुनावों में भारतीय हस्तक्षेप के मुद्दे पर कनाडा के अधिकारियों ने गवाही दी है, जिसके मुताबिक भारत ने कनाडा के चुनाव में कोई हस्तक्षेप नहीं किया है.

India interfere in Canada: कनाडा के साल 2021 के चुनाव में भारतीय हस्तक्षेप के तथाकथित दावे को वहां के ही अधिकारियों ने नकार दिया है. इस मसले की जांच के लिए बनाई गई समिति के सदस्यों ने एक गवाही के दौरान यह बात कही. कनाडाई अधिकारियों ने कहा कि कनाडा के संघीय चुनाव में भारत की भूमिका के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.  2021 के चुनाव की देखरेख करने वाले वरिष्ठ अधिकारियों ने एक सार्वजनिक सुनवाई से पहले गवाही दी है.

दरअसल, कनाडाई सुरक्षा खुफिया एजेंसी (CSIS) ने भारत और चीन पर कनाडा में होने वाले संघीय चुनाव में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था. एजेंसी ने कहा कि भारत सरकार के एक प्रॉक्सी एजेंट ने चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप से जुड़ी गतिविधियों को अंजाम दिया. इस प्रॉक्सी एजेंट ने कुछ क्षेत्रों में भारत समर्थक उम्मीदवारों के पक्ष में काम किया था. खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, इस एजेंट का मानना था कि कुछ भारतीय मूल के मतदाता खालिस्तानी आंदोलन या पाकिस्तान के प्रति झुकाव रखते हैं. ऐसे में इसने भारत समर्थक उम्मीदवारों के लिए काम किया.

जांच समिति के सामने जस्टिन ट्रूडो की होगी पेशी
इस मामले में आज कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की भी जांच समित के सामने पेशी होगी. जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि वह जांच समिति के सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं. कनाडाई मीडिया के मुताबिक, जांच समित की अध्यक्षता क्यूबेक की जज मारी-जोसी हॉग कर रही हैं. सुनवाई के दौरान उन्होंने कई राजनेताओं और अधिकारियों के बयान लिए हैं.

भारत ने कनाडा के चुनाव में हस्तक्षेप पर क्या कहा?
कनाडा के इन आरोपों पर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल पहले ही जवाब दे चुके हैं. उन्होंने कहा था कि 'भारत के खिलाफ मीडिया रिपोर्टों को उन्होंने देखा है, कनाडा की तरफ से लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं.' रणधीर जायसवाल ने कहा कि 'भारत की पॉलिसी में यह नहीं है कि वह किसी लोकतांत्रिक देश के चुनाव में हस्तक्षेप करे. बल्कि इसके उलट ये हो रहा है कि कनाडा हमारे आंतरिक मामलों में दखलंदाजी कर रहा है. इस बयान के बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ गए थे.'

यह भी पढ़ेंः ईद की बधाई देते हुए भी बाज नहीं आया पाकिस्तान, कश्मीर पर शहबाज शरीफ ने उगला जहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
विश्व युद्ध जैसे अटैक का था प्लान- ट्रंप की वॉर्निंग, ईरान बोला- 'US ने हिमाकत की तो...'
विश्व युद्ध जैसे अटैक का था प्लान- ट्रंप की वॉर्निंग, ईरान बोला- 'US ने हिमाकत की तो...'
पाकिस्तान ने भारत के बॉर्डर पर तैनात कर दीं 250 चीनी होवित्जर तोपें, जानें कितनी खतरनाक
पाकिस्तान ने भारत के बॉर्डर पर तैनात कर दीं 250 चीनी होवित्जर तोपें, जानें कितनी खतरनाक
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
Parenting Mistakes: मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
Embed widget