एक्सप्लोरर

LAC विवाद पर चीन सेना की आई प्रतिक्रिया, बोला- भारत से समझौते को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा

India China Agreement: चीनी रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि चीन-भारत संबंधों को सही रास्ते पर लाना दोनों देशों के लोगों के हितों को पूरा करने के लिए जरूरी है.

India China Agreement: चीन के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार (26 दिसंबर 2024) को कहा कि चीन और भारत की सेनाएं पूर्वी लद्दाख में गतिरोध को खत्म करने के लिए हुए समझौते को ‘‘व्यापक और प्रभावी रूप से’’ लागू कर रही हैं और इसमें "निरंतर प्रगति" हुई है. चीन के रक्षा प्रवक्ता कर्नल झांग शियाओगांग ने प्रेस वार्ता के दौरान 18 दिसंबर की विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता को लेकर एक सवाल का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की.

चीनी रक्षा प्रवक्ता कहा, "वर्तमान में, चीन और भारत की सेनाएं दोनों पक्षों के बीच सीमा संबंधी समझौतों को व्यापक और प्रभावी ढंग से लागू कर रही हैं और इसमें लगातार प्रगति हुई है."

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में, दोनों देशों के नेताओं की ओर से बनी आम सहमति के आधार पर, चीन और भारत ने कूटनीतिक और सैन्य तरीकों से सीमा की स्थिति पर निरंतर संपर्क बनाए रखा है और काफी प्रगति हासिल की है. भारत और चीन के बीच 21 अक्टूबर को हुए समझौते के बाद, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने यहां मुलाकात की और समझौते के कार्यान्वयन और संबंधों की बहाली पर व्यापक बातचीत की थी. 

दोनों देशों के हित में है संबंधों को पटरी पर लाना: कर्नल झांग

विशेष प्रतिनिधि वार्ता तंत्र को पुनर्जीवित करने का फैसला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग के बीच अक्टूबर 2024 में रूस के कजान में हुई बैठक में लिया गया था. कर्नल झांग ने कहा कि चीन-भारत संबंधों को सही रास्ते पर लाना दोनों देशों के लोगों के हितों को पूरा करने के लिए जरूरी है.

उन्होंने कहा, ‘‘चीनी सेना दोनों नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति को ईमानदारी से लागू करने, अधिक आदान-प्रदान और संपर्क करने तथा चीन-भारत सैन्य संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय पक्ष के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है, ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थायी शांति और सौहार्द का माहौल कायम किया जा सके.’’

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सैन्य गतिरोध मई 2020 में शुरू हुआ था और उसके बाद उसी वर्ष जून में गलवान घाटी में घातक झड़प हुई, जिसके परिणामस्वरूप दोनों पड़ोसियों के संबंधों में गंभीर तनाव पैदा हो गया था.

ये भी पढ़ें:

जेल में बंद इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को बड़ी राहत, इतने दिनों के लिए मिली अंतरिम जमानत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget