एक्सप्लोरर

India Canada Diplomatic Row: आतंकवादियों को पनाह, भारत के खिलाफ साजिश, जानें कैसे कनाडा बना 'नया पाकिस्तान'

India-Canada: भारत और कनाडा के बीच जारी तनाव को लेकर संबंधों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. इस वजह से दोनों देशों ने एक-दूसरे से राजनयिक संबंध तोड़ दिए हैं.

India Canada Diplomatic Row: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सत्ता में आने पर नया पाकिस्तान बनाने का वादा किया था, लेकिन कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व में कनाडा भारत के लिए 'नया पाकिस्तान' बन गया है. इसका कारण है पाकिस्तान की तरह ही कनाडा द्वारा आतंकवादियों को पनाह देना, राजनयिक विवाद और दोनों देशों के बीच गहराते तनाव. हाल ही में भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक संबंधों में काफी गिरावट आई है. 

भारत-कनाडा के संबंधों में तनाव तब बढ़ा जब कनाडा ने भारत पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया. जून 2023 में निज्जर की कनाडा के सरे शहर में एक गुरुद्वारे की पार्किंग में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद, कनाडा सरकार ने बिना ठोस सबूत के भारत पर आरोप लगाए.

कनाडा की भारत के खिलाफ बयानबाजी 
भारत ने बार-बार ठोस सबूत की मांग की, लेकिन कनाडा ने आरोपों के बजाय भारत के खिलाफ बयानबाजी जारी रखी. हाल ही में, कनाडा ने भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा को पर आरोप लगाया. इसके जवाब में, भारत ने अपने दूत को वापस बुलाया और छह कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया.

कनाडा के 'नए पाकिस्तान' के रूप में उभरना
कई विशेषज्ञों ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के वरिष्ठ फेलो सुशांत सरीन ने इंडिया टुडे टीवी पर कहा कि "कनाडा भारत के लिए नया पाकिस्तान बन गया है". सरीन का यह बयान इस बात की ओर इशारा करता है कि जिस तरह पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देता है और राजनयिक विवादों का हिस्सा बनता है. उसी तरह अब कनाडा भी भारत विरोधी तत्वों को पनाह दे रहा है. माइकल कुलमैन, अभिजीत अय्यर-मित्रा, और अमीश त्रिपाठी जैसे लोगों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व में कनाडा नया पाकिस्तान बन गया है. कुलमैन ने कहा कि "इस समय, भारत के कनाडा के साथ पाकिस्तान की तुलना में बदतर राजनयिक संबंध हैं."

ये भी पढ़ें: SCO Summit 2024: शहबाज शरीफ ने SCO सम्मेलन में चीन की तारीफ की, इस देश पर साधा निधाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget