एक्सप्लोरर

काउंटडाउन शुरू! सिर्फ 7 दिन में भारत कर सकता है पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन, PAK के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित को सताया डर

Pahalgam Terror Attack: अब्दुल बासित अली ने कहा कि पहलगाम में हाल ही में हुए हमले के बाद भारत कुछ दिनों के भीतर पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े एक्शन लिए, जिसके बाद पड़ोसी मुल्क बैखला गया. इस बीच भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपनी ताकत भी दिखाई, जिससे पाकिस्तान को एक युद्ध का डर सता रहा है. भारत और जर्मनी में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित अली ने शहबाज सरकार को चेतावनी दी है.

'कानून-व्यवस्था में अस्थिरता के लिए तैयार रहे पाकिस्तान'

अब्दुल बासित अली ने कहा कि पहलगाम में हाल ही में हुए हमले के बाद भारत कुछ दिनों के भीतर पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने पाकिस्तानी सरकार को चेताया कि वे आने वाले समय में कानून-व्यवस्था में अस्थिरता के लिए तैयार रहें. उन्होंने 2016 के उरी और 2019 के पुलवामा हमलों के बाद भारत की पिछली कार्रवाइयों का भी जिक्र किया.

'एक हफ्ते में भारत ले सकता है बड़ा एक्शन'

बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सीमा पार से कभी भी हमले हो सकते हैं. उन्होंने कहा, "हमारी सीमा के भीतर भी इस तरह के हमले हो सकते हैं, जिसके बाद भारत दावा करेगा कि उन्होंने लॉन्च पैड और आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया है. चाहे एक हफ्ते में हो या 15 दिन में कुछ न कुछ तो होगा ही."

सिंधु जल संधि को रद्द करने के संबंध में फिलहाल कोई कूटनीतिक समस्या नहीं है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार से बलूचिस्तान और देश के अन्य हिस्सों में आतंकवादी कार्रवाइयों की उम्मीद की जा सकती है. उन्होंने कहा, "सिंधु जल संधि को न तो समाप्त किया जा सकता है, न ही निलंबित किया जा सकता है, न ही एकतरफा संशोधन किया जा सकता है."

'विश्व बैंक से संपर्क करे पाकिस्तान'

अब्दुल बासित अली ने पाकिस्तान सरकार ने आग्रह किया है कि वे सिंधु जल संधि के मध्यस्थ और गारंटर विश्व बैंक से संपर्क करे और एक मजबूत कूटनीतिक प्रतिक्रिया तैयार करे. भारत पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, "भारत अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का पालन नहीं कर रहा है. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सीट पाने की उसकी आकांक्षाओं के लिए यह बहुत बड़ी बात है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget