एक्सप्लोरर

UN में भारत ने रूस और यूक्रेन से किया आह्वान, कहा- शत्रुता पर विराम के लिए सीधे संवाद करें

भारत ने सोमवार को यूक्रेन और रूस के बीच शत्रुता पर विराम के लिए दोनों देशों के बीच सीधे संपर्क एवं वार्ता का आह्वान किया तथा कहा कि वह इन दोनों देशों के संपर्क में रहा है और बना रहेगा.

भारत ने सोमवार को यूक्रेन और रूस के बीच शत्रुता पर विराम के लिए दोनों देशों के बीच सीधे संपर्क एवं वार्ता का आह्वान किया तथा कहा कि वह इन दोनों देशों के संपर्क में रहा है और बना रहेगा. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी उपप्रतिनिधि आर रवींद्र ने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून, राज्यों (देशों) की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने पर जोर देता रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘भारत लगातार यूक्रेन में सभी शत्रुताएं तत्काल खत्म करने का आह्वान करता रहा है. हमारे प्रधानमंत्री ने तत्काल संघर्षविराम का बार-बार आह्वान किया है तथा वार्ता एवं कूटनीति के सिवा और कोई अन्य मार्ग नहीं है.’’ 

'ऑर्गनाइजेशन फोर सिक्युरिटी एंड कोपरेशन इन यूरोप' के कार्यालय अध्यक्ष एवं पोलैंड के विदेश मंत्री ज्बीगन्यू राउ की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ब्रीफिंग में अपनी बात रखते हुए रवींद्र ने कहा कि भारत शत्रुता पर विराम के लिए सीधे संपर्क एवं वार्ता का आह्वान करता है. उन्होंने कहा, ‘‘भारत रूसी संघ एवं यूक्रेन दोनों के ही संपर्क में है और वह इसमें लगा रहेगा. हम संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून, राज्यों (देशों) की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने पर जोर देते रहे हैं.’’

यू्क्रेन में हताहतों की बढ़ती संख्या एवं मानवीय स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए रवींद्र ने कहा कि भारत ने यूक्रेन के संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों से अपने नागरिकों को निकालने के लिए तत्काल कदम उठाये. उन्होंने कहा, ‘‘अबतक करीब 22,500 भारतीय सुरक्षित स्वदेश पहुंच चुके हैं. हम इस निकासी अभियान में सहयोग के लिए अपने साझेदारों के प्रति आभारी हैं.’’

उन्होंने भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकलवाने में सहयोग देने के लिए पोलैंड के विदेश मंत्री को धन्यवाद दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एवं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर कई बार बात की है और हिंसा पर तत्काल विराम तथा राजनयिक वार्ता की राह पर लौटने के लिए सभी पक्षों की ओर से संगठित प्रयास करने का आह्वन किया है.

यह भी पढ़ें-
जंग के बीच रूस-यूक्रेन में चौथे दौर की वार्ता रहेगी जारी, सोमवार को इस वजह से अधूरी रह गई बात
जंग के बीच IMF चीफ का बड़ा बयान- रूस को ‘गहरी मंदी’ से जूझना पड़ सकता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget