एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: जंग के बीच रूस-यूक्रेन में चौथे दौर की वार्ता रहेगी जारी, सोमवार को इस वजह से अधूरी रह गई बात

बेलारूस की सीमा पर तीन बार वार्ता विफल होने के बाद दोनों देशों ने 10 मार्च को पहली बार वीडियो लिंक के जरिये बातचीत की थी.

यूक्रेन पर रूसी हमले के 19वें दिन सोमवार को रशिया और यूक्रेन के बीच चौथे दौर की वार्ता हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका. दोनों देशों के बीच वीडियो कान्फ्रेंस के ज़रिए हुई ये बातचीत अब मंगलवार को भी जारी रहेगी. यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मिखाइलो पोदोल्याक ने कहा है कि रूस के साथ शांति वार्ता आज खत्म हुई, लेकिन मंगलवार को यह फिर शुरू होगी.

बेलारूस की सीमा पर तीन बार वार्ता विफल होने के बाद दोनों देशों ने 10 मार्च को पहली बार वीडियो लिंक के जरिये बातचीत की थी.

पोदोल्याक ने ट्वीट किया, “कल तक के लिए बातचीत को विराम दिया गया है. अतिरिक्त कामकाज के लिए यह किया गया. वार्ता जारी रहेगी.” मिखाइलो पोदोल्याक ने ये भी कहा कि बातचीत को इसलिए रोका गया ताकी बातचीत की शर्तों को स्पष्ट किया जा सके. इससे पहले उन्होंने कहा था कि संवाद हो रहा है लेकिन यह कठिन है.

बातचीत के बीच रूस का बड़ा आरोप

रूस ने सोमवार को कहा कि कीव के बलों की ओर से पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादी गढ़ डोनेट्स्क पर किए गए हमले में 20 लोग मारे गए. रूस ने कीव पर ‘युद्ध अपराध’ को अंजाम देने का आरोप लगाया. मॉस्को ने यूक्रेन की सेना पर डोनेट्स्क के एक रिहायशी इलाके में टोचका-यू मिसाइल दागने का आरोप लगाया. यूक्रेन में रूसी सेना की एंट्री के बाद से यह शहर पर हुए सबसे गंभीर हमलों में से एक है.

रविवार को मिसाइल हमले में 35 की मौत

आपको बता दें कि बीते रोज़ रविवार को पश्चिमी यूक्रेन में 1 सैन्य अड्डे पर रूस के मिसाइलों से हमला किया गया. इसमें 35 लोगों की जान चली गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए. यह सैन्य अड्डा यूक्रेन और नाटो देशों के बीच सहयोग का अहम केंद्र था. इससे एक दिन पहले मॉस्को ने पोलैंड की सीमा के समीप स्थित इलाकों में गोलाबारी तेज कर दी और राजधानी कीव में भी लड़ाई जारी है. यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि रूसी सेना ने राजधानी के उपनगरों में तोपें दागी.

देशभर मे शहरों में रातभर हवाई हमले के अलर्ट सुनाई दिए. अधिकारियों ने बताया कि कीव के पूर्व ब्रोवरी में एक स्थानीय काउंसलर लड़ाई में मारा गया. शहर के उत्तरी जिले में नौ मंजिला इमारत पर तोपें गिरने के बाद दो लोगों की मौत हो गई.

क्या फिर लौट रहा है कोरोना? चीन ने 3 करोड़ लोगों को घरों में किया बंद, तीन शहरों में लगा दिया लॉकडाउन

Parliament Budget Session: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर राज्यसभा में तीखी नोकझोंक, हरदीप पुरी ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget