एक्सप्लोरर

20-20 घंटे ड्रोन्स से भारत पर रखी जा रही नजर, किस मिशन के तहत बांग्लादेश ने मुस्लिम देश से खरीदे खतरनाक हथियार?

तुर्किए से TB-2 बेरक्तार ड्रोन्स पहले पाकिस्तान भी खरीद चुका है. ये मानवरहित ड्रोन्स मध्यम लंबाई में लंबी अवधि तक हवा में उड़ने में सक्षम हैं.

पहले पाकिस्तान के आईएसआई अधिकारियों का दौरा करवाया और अब बांग्लादेश ने भारतीय सीमा के पास टर्किश ड्रोन तैनात कर दिए हैं. बांग्लादेश ने तुर्किए से TB-2 बेरक्तार ड्रोन खरीदे हैं और वह इनसे भारत-बांग्लादेश सीमा के करीब निगरानी कर रहा है. शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने मुस्लिम मुल्कों के साथ नजदीकी बढ़ाना शुरू कर दिया है. पाकिस्तानी सेना और सरकार से बांग्लादेश सरकार नजदीकी बढ़ा रही है और अब तुर्किए से भी रिश्ते सुधारे जा रहे हैं.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि सीमा के पास बांग्लादेशी इलाकों में ड्रोन्स उड़ते देखे गए हैं, जिसकी वजह से भारत की चिंता बढ़ा गई है. ये ड्रोन्स पाकिस्तान भी तुर्किए से खरीद चुका है. 

सूत्रों ने बताया कि बांग्लादेश सर्विलांस मिशन चला रहा है, जिसके तहत TB-2 ड्रोन्स से सीमा पर निगरानी की जा रही है. कई मौकों पर  20 घंटे तक भी ये ड्रोन उड़ते देखे गए हैं. बांग्लादेश की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए भारतीय सेना ने रडार लगाए हैं ताकि इस तरह के उपकरणों पर नजर रखी जा सकी. 

TB-2 बेरक्तार मध्यम लंबाई पर लंबी अवधि तक उड़ान भरने में सक्षम है. यह तुर्किए की डिफेंस इंडस्ट्री की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है. यह एक मानवरहित एयरक्राफ्ट है, जो हवा से जमीन में वार करने वाले हथियारों के साथ उड़ान भरने में भी सक्षम है. वैश्विक संघर्षों में भी इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया है. 

पिछले कुछ महीनों में मोहम्मद यूनुस सरकार पाकिस्तानी सेना, सरकार और इंटेलीजेंस एजेंसियों के साथ रिश्ते बढ़ाते नजर आई है. बांग्लादेश पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों को चिकेन नेक जैसे संवेदनशील इलाकों के पास दौरा भी करवा चुका है. इसे लेकर भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था कि पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र है. वहां के अधिकारी कहीं जाते हैं और वो देश हमारा पड़ोसी है तो हमें चिंता होगी और होनी भी चाहिए कि कहीं पाकिस्तान हमारे पड़ोसी देश के जरिए में भारत में आतंकियों को भेजने की कोशिश तो नहीं कर रहा. 

 

यह भी पढ़ें:-
इस हिंदू बहुल देश में बढ़ी मुस्लिम समेत इन 3 धर्मों की आबादी, हिंदुओं की घटी, पढ़िए रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
जॉर्डन में 2 सैनिकों की मौत पर भड़का अमेरिका, ईरान पर फिर शुरू कर दी एयरस्ट्राइक, कहा- 'हमारा मकसद IRGC को...'
जॉर्डन में 2 सैनिकों की मौत पर भड़का अमेरिका, ईरान पर फिर शुरू कर दी एयरस्ट्राइक, कहा- 'हमारा मकसद IRGC को...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget