एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में जब एक रिक्शा चालक के खाते में आए तीन अरब रूपये...

रशीद को जब संघीय जांच एजेंसी से एक फोन कॉल आया तब उसने छिपने की सोची, लेकिन दोस्तों और परिवार के सदस्यों के समझाने बुझाने पर वह अधिकारियों के साथ सहयोग करने को तैयार हो गया.

कराची: अपनी बेटी के लिए 300 रूपये में घिसी हुई टायर वाली एक साइकिल खरीदने के लिए साल भर पैसे जमा करने वाला एक रिक्शा चालक अपने बैंक खाते से तीन अरब रूपये (पाकिस्तानी मुद्रा) का ट्रांजेक्शन हुआ देखकर दंग रह गया. वह अपने इस खाते का इस्तेमाल भी नहीं कर रहा था. धन शोधन (मनी लाउंड्रिंग) गतिविधियों का शिकार बने मोहम्मद रशीद नाम के 43 साल के रिक्शा चालक ने बताया, "मैं यह सब देख कर पसीने से तर-बतर हो गया और थर-थर कांपने लगा." गौरतलब है कि पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान ने धन शोधन की गतिविधियों पर रोक लगाने का संकल्प लिया है.

रशीद को जब संघीय जांच एजेंसी से एक फोन कॉल आया तब उसने छिपने की सोची, लेकिन दोस्तों और परिवार के सदस्यों के समझाने बुझाने पर वह अधिकारियों के साथ सहयोग करने को तैयार हो गया. सिर्फ उसका ही मामला नहीं, बल्कि हाल के हफ्तों में पाकिस्तानी अखबारों में ऐसी कई घटनाएं प्रकाशित हुई हैं.

इस तरह की घटनाओं के तहत किसी गरीब व्यक्ति के काफी समय से इस्तेमाल नहीं किए गए खाते में काफी रकम आ जाती है और अचानक ही यह हस्तांतरित भी हो जाती है. इस तरह, करोड़ों डॉलर देश से बाहर चला जाता है.

पाकिस्तान में जब एक रिक्शा चालक के खाते में आए तीन अरब रूपये...

रशीद इस मामले में आखिरकार दोषमुक्त हो गया है लेकिन उसकी बेचैनी बरकरार है. उन्होंने बतया, "मैंने अपना किराये का रिक्शा सड़कों पर चलाना बंद कर दिया है क्योंकि मुझे डर है कि कुछ अन्य जांच एजेंसियां मुझे उठा सकती है."

रशीद ने बताया कि तनाव के चलते उनकी पत्नी बीमार पड़ गई. दरअसल, चंद पलों के लिए बेशुमार दौलत पाने के कुछ ही हफ्ते पहले उन्होंने अपनी बेटी के लिए 300 रूपये में घिसी हुई टायर वाली एक साइकिल खरीदी थी.

पाकिस्तान की खस्ताहाल होती अर्थव्यवस्था के मद्देनजर नव निर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश से बाहर भेजे गए अरबों डॉलर वापस लाने को संकल्प लिया है. उन्होंने बुधवार को टीवी पर अपने संबोधन में कहा, "यह आपसे चुराया हुआ धन है. मैं इस देश में किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को नहीं बख्शूंगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget