एक्सप्लोरर

Pakistan Nuclear: आर्थिक संकट में होने के बाद भी भारत से ज्यादा परमाणु हथियार कहां से बना रहा पाकिस्तान?

Pakistan Nuclear Weapons: आर्थिक कंगाली के दौर से गुजरने के बाद भी पाकिस्तान पेट काट कर भारत से ज्यादा परमाणु हथियार बना रहा है. इस बात की पुष्टि सिप्री (SIPRI) के द्वारा जारी सालाना रिपोर्ट में हुआ है.

Pakistan Nuclear Weapon: पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान आर्थिक तंगी के हालात से गुजर रहा है. लोग बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए तरस रहे हैं. देश में सियासी उठा-पटक जारी है. आलम यह है कि पाकिस्तान दुनिया भर से मदद की गुहार लगा रहा है. लेकिन गरीबी के इस दौर में एक रिपोर्ट के जरिए पाकिस्तान ने दुनिया भर को चौंकाने का काम किया है. 

दुनिया भर के देशों के परमाणु हथियारों पर नजर रखने वाली संस्था द स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने अपनी सालाना रिपोर्ट पेश की है. जिसमें दावा किया गया है कि बदहाली के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार मौजूद हैं. रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने साल 2022 से 23 के बीच भी भारत से ज्यादा परमाणु हथियार बनाए हैं. 

भारत से ज्यादा पकिस्तान के पास परमाणु हथियार 

सिप्री (SIPRI) की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 तक पाकिस्तान के पास कुल 165 परमाणु हथियार थे लेकिन एक साल में पाकिस्तान ने अपने कुल पांच परमाणु हथियार बढ़ाए हैं. अब पाकिस्तान के पास कुल170 परमाणु हथियार हो गए हैं. खास बात यह है कि पाकिस्तान इस एक साल में डिफॉल्टर होने की कगार पर खड़ा है. IMF से लोन की उम्मीद लगाए बैठा है लेकिन इन सब के बीच इस देश ने अपने परमाणु हथियारों से समझौता नहीं किया .

भारत की बात करें तो मौजूदा समय में भारत के पास कुल 164 परमाणिक हथियार हैं. जिनमें भारत ने इस साल चार परमाणु हथियार अपने खजाने में जोड़े हैं. जो पाकिस्तान की तुलना में एक कम है. इसके साथ ही पाकिस्तान की अपेक्षा भारत के पास कुल 6 परमाणु हथियार कम हैं. रिपोर्ट की अनुसार , 2022 में भारत के पास 160 न्यूक्लियर वेपन थे.

चीन सबसे आगे 

रिपोर्ट के अनुसार, चीन इस साल भी परमाणु हथियारों को जमा करने के मामले में सबसे आगे हैं. चीन ने इस साल अपने जखीरे में  60 नए हथियार जमा कर लिए हैं.  जबकि रूस ने इस 12 परमाणु हथियारों को अपने सूची में शामिल किया है. 

ये भी पढ़ें: Silvio Berlusconi Died: इटली के सबसे अमीर नेता सिल्वियो बर्लुस्कोनी का निधन, जानें मौत की वजह, 3 बार रहे पीएम, कहलाने लगे थे 'प्‍लेब्‍वॉय'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget