एक्सप्लोरर

Imran Khan Case: 'पीटीआई को खत्म करने की कोशिश में...', इमरान खान ने बताया पाकिस्तान किस हाल में पहुंचा

Imran Khan Issue: मुश्किलों में घिरे इमरान खान ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि लोग घरों में गुस्से के साथ बैठे हैं. चुनाव होने पर वे सबक सिखाएंगे. '

Pakistan News: पाकिस्तान में सियासी उथल-पुथल जारी है. सरकार पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की घेराबंदी करने में लगी हुई है. उधर पीटीआई चीफ अपनी सफाई पेश कर सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. इमरान खान ने अपने ताजा बयान में कहा है कि पड़ोसी मुल्क की सरकार और पीटीआई को कुचलने के बाद चुनाव कराने की योजना बना रहे हैं. 

पीटीआई के कई पूर्व नेताओं के प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने, सेना के लिए प्यार दिखाने और पार्टी से इस्तीफा देने के समान पैटर्न के बारे में बोलते हुए,  इमरान खान ने कहा, “क्या लोग मूर्ख हैं? क्या वे नहीं समझेंगे कि क्या हो रहा है." इमरान खान ने आगे कहा है कि पाकिस्तान में लोग सड़कों पर नहीं हैं क्योंकि उनकी उम्मीदें चुनावों पर टिकी हैं. उन्होंने दावा किया कि "लोग घरों में इस सोच के साथ गुस्से में बैठे हैं कि चुनाव होने पर वे उन्हें (शहबाज शरीफ सरकार) को सबक सिखाएंगे. 

'पार्टी छोड़ने पर लोगों को मजबूर किया जा रहा'

पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने देश और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं से धैर्य दिखाने का आह्वान करते हुए कहा कि पीटीआई से लोगों को पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है, इसे खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि पीटीआई को खत्म करने की कोशिश में देश को बर्बाद मत करो. इमरान खान ने आगे कहा कि अगर हम अभी कदम नहीं उठाते हैं तो यह देश उस मोड़ पर पहुंच जाएगा, जहां कोई कुछ नहीं कर पाएगा.

पीटीआई चीफ ने आगे कहा कि अब समय आ गया है लेकिन ये मसले तब सुलझाए जाएंगे, जब देश की सभी संस्थान और सबसे बड़ी संघीय पार्टी एक साथ बैठ समस्याओं का समाधान खोजने की कोशिश करेंगे.

'बांग्लादेश भी पाकिस्तान से आगे निकल गया' 

उन्होंने कहा, “मैं अपील करता हूं कि बातचीत तुरंत की जाए क्योंकि जो किया जा रहा है वह समाधान नहीं है. मैं यह समझा रहा हूं क्योंकि जब भी मैं बातचीत करने की बात करता हूं, पुलिस बाहर पहुंच जाती है." इमरान खान ने कहा है कि बांग्लादेश पाकिस्तान से बहुत आगे निकल चुका है.  देश को सबक सीखने की जरूरत है. पाकिस्तान मौजूदा परिवेश में विनाश की ओर बढ़ रहा है. श्रीलंका का उदहारण देते हुए पीटीआई नेता ने कहा कि श्रीलंका में हालात बेहद गंभीर थे, जब वहां के लोग सड़कों पर उतरे तब दुनिया ने देखा क्या हाल हुआ. 

ये भी पढ़ें : Imran Khan: 'कोकीन और शराब का सेवन करते हैं इमरान खान', मेडिकल रिपोर्ट में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget