एक्सप्लोरर

इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम ने कहा- जो देश को बदलने की बात करते हैं उन्हें पहले खुद बदलना चाहिए

इमरान खान पर उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान ने एकबार फिर से वार किया है. हाल ही में 'द संडे गार्डियन' को दिए एक इंटरव्यू में रेहम ने पूर्व पति इमरान को कड़ा संदेश दिया है.

लंदन: पाकिस्तान के नवनिर्वाचित पीएम इमरान खान पर उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान ने एकबार फिर से वार किया है. हाल ही में 'द संडे गार्डियन' को दिए एक इंटरव्यू में रेहम ने पूर्व पति इमरान को कड़ा संदेश दिया है. रेहम ने कहा कि "जो देश को बदलने की बात कहते हैं पहले उन्हें खुद बदलना चाहिए. दूसरों को उपदेश देने से पहले आप (इमरान खान) उसपर अमल करें, पहले आप खुद ईमानदार बनें."
इमरान के साथ अपने वैवाहिक रिश्ते के बारे में पूछे जाने पर रेहम ने साफ शब्दों में कहा, "मैंने इमरान से शादी की थी, इमरान ने कभी मुझसे शादी नहीं की. उनके लिए यह शादी सिर्फ अपने व्यावहारिक उद्देश्यों को पूरा करने का एक सुविधाजनक माध्यम थी. आज मैं यह निश्चित रूप से नहीं कह सकती कि उन्हें मुझसे शादी करने के लिए किसने कहा था." इस बातचीत में रेहम ने कहा कि बाहरी तौर पर इमरान से मिलना एक सुखद अनुभव था. वो रेहम के घर चलाने के तरीकों, राजनीतिक समझ, मजबूत विश्वास यहां तक कि बोलने की शैली की अक्सर तारीफ किया करते थे.
रेहम ने आगे कहा कि दोनों के बीच कभी झगड़ा नहीं हुए. रेहम ने पूर्व पत्नी के साथ इमरान के संबंध, उनके बच्चों, बहन या दोस्तों से उनके संबंधों को लेकर कभी दख्ल नहीं दिया. उनका कहना है कि उनके लिए सबसे तनावपूर्ण समय तब था जब उनके बारे में झूठी बातें फैलाई जा रही थीं और इमरान ने उन्हें बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं किया. यहां तक कि उन्होंने रेहम को फैसले लेने में भी हतोत्साहित किया.
रेहम ने यह भी आरोप लगाए कि इमरान की पार्टी के सदस्यों ने उनकी आत्मकथा के हिस्सों को लीक कर दिया और इसे पोर्नोग्राफिक तक करार दिया. वो आत्मकथा के कुछ हिस्सों का पीडीएफ सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजने लगे. रेहम का कहना है कि उनको पता था कि ये लोग न सिर्फ किताब को बदनाम करना चाहते थे, बल्कि उसकी बिक्री को भी नुकसान पहुंचाना चाहते है. रेहम ने आरोप लगाए हैं कि इमरान के समर्थको ने उन्हें किताब नहीं छापने के लिए भी डराया धमकाया. लेकिन उन्होंने इसे खुद छपवाने का फैसला लिया.
रेहम से जब यह पूछा गया कि क्या उन्होंने ये किताब इमरान को बदनाम करने के लिए लिखी है, तब उन्होंने कहा कि यह सवाल गलत धारणाओं पर आधारित है. इमरान की पार्टी पीटीआई ने ऐसा दुष्प्रचार किया है. उन्होंने कहा, "बहुत से लोग यह जानते हैं कि मैनें यह किताब इसलिए लिखी, क्योंकि इसे बहुत पहले लिखे जाने की जरूरत थी. इस किताब के बारे में मुझे जो प्रतिक्रिया मिली है, वो 200 प्रतिशत सकारात्मक है. मैंने यह किताब इस इरादे से लिखी है कि ऐसे विषय पर यह अपनी तरह की पहली किताब होगी."
उन्होंने आगे कहा कि यह किताब पाकिस्तानी एलीट क्लास के सामाजिक संस्कृति की कड़वी सच्चाई को आइना दिखाती है. यह किताब उस छुपी सच्चाई को सामने लाती है जिसमें पता चलता है कि पाकिस्तान का राजनीतिक वीआईपी क्लास बाकी लोगों से कितनी अलग जिंदगी जीता है.
पूर्व पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान और 'तहरीक ए इंसाफ' प्रमुख इमरान खान वैसे तो अब पाकिस्तान के पीएम हैं लेकिन उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान अब भी उनपर वार का कोई मौका नहीं छोड़तीं. बीबीसी जर्नलिस्ट रहीं रेहम और इमरान की शादी साल 2015 में हुई थी. लेकिन शादी के 10 महीने बाद ही उनका तलाक हो गया. उसके बाद रेहम ने इमरान पर बाईसेक्सुअल होने, ड्रग्स लेने और गलत चरित्र का होने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget