एक्सप्लोरर

Bushra Bibi Bribery: 'बीवी ने घूस में लिया था हीरों का हार', सवाल पर भड़के इमरान खान बोले- ये बड़े सस्ते होते हैं, कोई महंगी चीज की बात करो

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बेगम बुशरा बीबी पर एक कारोबारी से हीरे के गहने घूस में लेने का आरोप है. मामले को लेकर सवाल किए जाने पर इमरान खान भड़क उठे.

Bushra Bibi Bribery Case: पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) प्रमुख इमरान खान (Imran Khan) अपनी तीसरी बेगम बुशरा बीबी (Bushra Bibi) पर लगे घूस के आरोपों से घिरे हुए हैं. बुशरा बीबी पर आरोप है कि उन्होंने एक कारोबारी (Businessman) से हीरे के गहने घूस में लिए थे. इस बारे में इमरान खान से जब पत्रकार ने पूछा, ''खान साब ये फरमाइये कि आपकी अहलिया (Wife) पर इलजाम लगा कि उसने मलिक रियाज (Malik Riyaz) से हीरों का हार लिया.. लिया उसने हीरों का हार..? बताइये. इस पर इमरान खान बोले, ''हीरे बड़े सस्ते होते हैं, कोई महंगी चीज की बात करो.''

दरअसल, पिछले दिनों पाकिस्तान में एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें प्रॉपर्टी बिजनेसमैन मलिक रियाज की उसकी बेटी अंबर रियाज से बातचीत का दावा किया गया था. वायरल ऑडियो को लेकर दावा किया गया था कि अंबर रियाज अपने पिता से बुशरा बीबी को घूस में हीरे की पांच कैरेट की अंगूठी देने के लिए कह रही है. कहा गया कि बुशरा बेगम तीन कैरेट की हीरे की रिंग दिए जाने पर भड़क गई थीं. वायरल ऑडियो को पीएमएल एन के सूचना सचिव अजमा बुखारी ने मीडिया के सामने पेश किया था. वहीं, जिस बिजनेसमैन का नाम ऑडियो में आया, उसने आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि उसका नाम निजी दुश्‍मनी साधने और राजनीतिक लाभ उठाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.

वायरल ऑडियो में यह कहा गया

वायरल ऑडियो को लेकर दावा किया गया था कि अंबर अपने पिता रियाज मलिक से कह रही है कि उसने बुशरा बीबी को तीन कैरेट हीरे की अंगूठी भेजी थी, जिसे लेने से उन्होंने इनकार कर दिया. बुशरा अपनी अपनी दोस्त फराह खान के साथ बैठक कर रही हैं. उनके लिए पांच कैरेट की अंगूठी का बंदोबस्त करना होगा. पांच कैरेट की अंगूठी के लिए एक करोड़ रुपये खर्च होंगे. रियाज कहता है कि बुशरा बीबी और फराह जो अंगूठी मांग रही हैं, वह उन्हें दे दो. अंबर कहती है कि फराह ने बताया है कि उन्हें इमरान खान का फोन आया था कि हमारे जो प्रोजेक्ट बंद पड़े हैं, वे अगली सुबह खोल दिए जाएंगे.

एक और आरोप में कहा गया कि इमरान खान ने विदेशी मेहमान से मिला हीरे का हार दुबई में बेच दिया. दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरान खान पर पिछले दिनों आरोप लगाया था कि उन्होंने गिफ्ट में मिला हीरे का हार दुबई में 14 करोड़ रुपये में बेच दिया, जो कि सरकारी खजाने में रखा जाना चाहिए था.

ये भी पढ़ें

Pakistan Flood: पाकिस्तान में बाढ़ के चलते भयावह हालात, अब खाने के सामान भारत से मंगाने पर किया जा रहा विचार

Explained: कौन हैं उइगर मुसलमान और क्यों बीजिंग करता है इनसे नफरत? क्या है चीन में इनकी स्थिति?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget