एक्सप्लोरर

इमरान खान को आई भारत की याद, कहा- रिश्ते ठीक होने पर दुनिया पाकिस्तान की संभावनाओं को जानेगी

स्विटजरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2020 को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भारत के साथ हमारे रिश्ते सामान्य होने पर दुनिया को पाकिस्तान की वास्तविक आर्थिक संभावनाओं के बारे में पता चलेगा.

दावोस: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को कहा कि जब भारत के साथ उनके देश के संबंध सामान्य हो जाएंगे तो तब दुनिया को पाकिस्तान की वास्तविक रणनीतिक आर्थिक संभावनाओं के बारे में पता चलेगा. हालांकि, उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से ये रिश्ते बेहतर नहीं हैं. विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) 2020 में बुधवार को अपने विशेष संबोधन में इमरान खान ने कहा कि उनका दृष्टिकोण पाकिस्तान को एक कल्याणकारी देश बनाने का है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि शांति और स्थिरता के बिना आर्थिक वृद्धि संभव नहीं है.

पाकिस्तान के पीएम ने कहा कि पाकिस्तान सिर्फ शांति के लिए किसी भी अन्य देश के साथ भागीदारी करने को तैयार हैं. उन्होंने अमेरिका के साथ संबंध को ऐसी ही भागीदारी बताया. उन्होंने कहा, ‘‘मेरी उम्र पाकिस्तान जितनी ही है. पाकिस्तान मुझसे सिर्फ पांच साल बड़ा है. मैं अपने देश के साथ ही पला बढ़ा हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे संस्थापक पाकिस्तान को इस्लामिक कल्याणकारी देश बनाना चाहते थे. जब मैं किशोर था तो मुझे कल्याण का मतलब नहीं पता था. जब मैं इंग्लैंड गया तब मुझे इसका मतलब पता चला. उस समय मैंने फैसला किया कि जब भी मुझे मौका मिलेगा मैं पाकिस्तान को कल्याणकारी बनाने के लिए काम करूंगा.’’

तुर्की में अनोखे विरोध का दिखा नज़ारा, महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ विरोध में लटकाए गए इमारत पर जूते

इमरान खान ने कहा, ‘‘जब मैं बच्चा था तो मुझे पाकिस्तान के जंगलों और पर्वतों से प्यार था. जैसे-जैसे मेरी उम्र बढ़ती गई पर्वत गायब होते गए और जंगल का क्षेत्र कम होने लगा. उसके बाद मैंने फैसला किया कि मैं पाकिस्तान की प्राकृतिक सुंदरता को फिर कायम करने के लिए काम करूंगा.’’ उन्होंने कहा कि बिना शांति और स्थिरता के आर्थिक वृद्धि संभव नहीं है. सोवियत जब हमारे क्षेत्र से चले गए तो हमारे यहां उग्रवादी समूह बचे. अर्थव्यवस्था के लिए शांति और स्थिरता जरूरी है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान की छवि प्रभावित हुई है. ऐसे में हमने फैसला किया है कि सिर्फ शांति के लिए हम किसी दूसरे देश के साथ भागीदारी करेंगे. हमने अमेरिका और ईरान के बीच तनाव घटाने के लिए प्रयास किया. तालिबान को अफगानिस्तान से भगाने के लिए पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ भागीदारी की.''

अपने प्रशासन के बारे में इमरान खान ने कहा कि उन्हें कड़े फैसले लेने पड़े लेकिन अब उसके अच्छे नतीजे सामने आ रहे है. उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में आई उस समय देश अपने इतिहास के सबसे बुरे आर्थिक संकट के दौर में था. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान रणनीतिक दृष्टि से दुनिया के सबसे अच्छे बिंदु पर है. एक तरफ चीन है ओर दूसरी ओर ईरान है.

इमरान खान ने कहा, ‘‘हमारा दूसरा सबसे बड़ा पड़ोसी भारत है. दुर्भाग्य से भारत से हमारे संबंध अच्छे नहीं हैं. मैं उन सब बातों में नहीं जाना चाहता हूं लेकिन एक बार भारत के साथ हमारे रिश्ते सामान्य होने के बाद दुनिया को पाकिस्तान की वास्तविक रणनीतिक उपयोगिता का पता चलेगा.’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास पहाड़ी पर्यटन की व्यापक क्षमता है. साथ ही हमारे पास हिंदुओं और बौद्ध सहित धार्मिक पर्यटन के लिये काफी संभावनाएं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इंसानी करतूत से लेकर नेताओं के बयान! कैसे हजारों सालों तक इकट्ठा करेगा 'अर्थ ब्लैक बॉक्स', कयामत के बाद कौन खोलेगा?
इंसानी करतूत से लेकर नेताओं के बयानों तक! कैसे हजारों सालों तक इकट्ठा करेगा 'अर्थ ब्लैक बॉक्स'?
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
Weather News: कहीं बारिश-बाढ़ तो कहीं झुलसा देने वाली गर्मी, दुनिया में बदलते मौसम के पैटर्न ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता
कहीं बारिश-बाढ़ तो कहीं झुलसा देने वाली गर्मी, दुनिया में बदलते मौसम के पैटर्न ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget