एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के मंत्री का दावा, पीएम इमरान खान की कराई जा सकती है हत्या, बढ़ाई गई सुरक्षा

पाकिस्तान में इमरान खान को कुर्सी बचाने के लिए 342 सदस्यीय पाकिस्तानी संसद के निचले सदन यानी नेशनल असेंबली में बहुमत के लिए 172 वोट की जरूरत है

इमरान खान पर संभावित हमले की खुफिया रिपोर्ट के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कहा है कि खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ इमरान ख़ान की जान को ख़तरा हो सकता है, इसलिए उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने प्रधानमंत्री इमरान खान को निशाना बनाने के लिए एक "हत्या की योजना" का पता लगाया है. मंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है.

दरअसल पाकिस्तान के पीएम इमरान खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं. सियासी घमासान के बीच अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रहे प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कल नेशनल टेलीविजन पर मुखातिब होकर ये साफ कर दिया कि वह अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद ही कुर्सी छोड़ेंगे. इस बीच खुफिया सूत्रों से पता चला है कि इमरान ख़ान पर हमला हो सकता है और उनके जान को खतरा है. 

बता दें कि पिछले एक हफ्ते से इमरान जिस चिट्ठी को लहराकर सरकार गिराने के पीछे विदेशी साजिश का आरोप लगा रहे थे, कल दिए गए भाषण में उन्होंने इस बात का जिक्र भी किया लेकिन इस बार सीधे अमेरिका का नाम लेकर, कहा रूस और चीन से नजदीकियां अमेरिका को चुभ रही थी. 

बहुमत के लिए 172 वोट की जरूरत

आपको बता दें कि पाकिस्तान में इमरान खान को कुर्सी बचाने के लिए 342 सदस्यीय पाकिस्तानी संसद के निचले सदन यानी नेशनल असेंबली में बहुमत के लिए 172 वोट की जरूरत है. मुताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान के साथ छोड़ने के बाद सत्तारुढ़ गठबंधन के पास सिर्फ 164 सांसद हैं जबकि विपक्ष 177 सांसदों के समर्थन का दावा कर रहा है लेकिन इसमें से सिर्फ 172 ही संसद पहुंचे है। यानि पाकिस्तान में पिक्चर अभी बाकी है. 

ये भी पढ़ें:

Petrol Diesel Price Today: क्या आज फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए- दिल्ली सहित अन्य राज्यों में क्या है तेल की कीमत?

Rajasthan: राजस्थान के लोगों को सौगात, 1 अप्रैल से सरकारी अस्पतालों में ओपीडी और आईपीडी सेवाएं होंगी मुफ्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget