एक्सप्लोरर

Imran Khan Case: आतंकवाद विरोधी अदालत पहुंचे इमरान खान, चार मामलों में जमा किया मुचलका

Imran Khan Reached Anti Terrorism Court: इमरान खान मंगलवार को जिन्ना हाउस पर हमले सहित चार मामलों में आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) के समक्ष पेश हुए. जहां वकीलों के एक समूह ने उनके पक्ष में नारे लगाए.

Imran khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान खान मंगलवार (30 मई) को जिन्ना हाउस पर हमले सहित चार मामलों में आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) के समक्ष पेश हुए.  इस दौरान उन्होंने शुक्रवार (2 जून) तक अपनी अग्रिम जमानत के संबंध में मुचलका जमा किया. 

पाकिस्तानी मीडिया ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि इमरान खान एटीसी लाहौर के न्यायाधीश इजाज अहमद बुट्टर के समक्ष पेश हुए और आतंकवाद के चार मामलों में एक-एक लाख पाकिस्तानी रुपये की जमानत राशि जमा की, जिसमें उन्हें पहले ही दो जून तक गिरफ्तारी से जमानत मिल चुकी थी. रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जब उच्च सुरक्षा के बीच अदालत में पेश हुए तो वकीलों के एक समूह ने उनके पक्ष में नारे लगाए.

इस वजह से किया था अदालत का रुख 

एटीसी जज अबहर गुल खान ने पीटीआई प्रमुख की याचिका पर सुरक्षित फैसला सुनाते हुए कहा कि एक बार का सर्च वारंट हमेशा के लिए नहीं होता है. कार्यवाही शुरू होते ही आयुक्त लाहौर, डीसी लाहौर और अन्य अधिकारी एटीसी न्यायाधीश अभार गुल की अदालत में पेश हुए. बता दें कि इमरान खान ने अपने ज़मान पार्क निवास के लिए तलाशी वारंट को रद्द करने का अनुरोध करते हुए लाहौर की आतंकवाद-रोधी अदालत का रुख किया था. 

सरकार को इमरान खान ने दिया खास संदेश

न्यायधीश ने पंजाब पुलिस के डीआईजी (अभियान) को अगली सुनवाई के लिए तलब किया और उन्हें जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया.  गौरतलब है कि बीते 18 मई को पुलिस ने एटीसी से इमरान खान के ज़मान पार्क आवास के लिए तलाशी वारंट प्राप्त किया था. कोर्ट से निकलने के बाद इमरान खान ने सरकार को एक संदेश जारी करते हुए कहा कि वह अगले दो से तीन सप्ताह में जितने पीटीआई सदस्यों को तोड़ना चाहती है, तोड़ ले, लेकिन चुनाव की घोषणा कर दिया जाए. 

नौ मई को हुई थी हिंसा 

गौरतलब है कि नौ मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देशभर में हिंसक प्रदर्शन हुए थे. उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लाहौर कोर कमांडर हाउस (जिन्ना हाउस), मियांवाली एयरबेस और फैसलाबाद में आईएसआई भवन सहित बीस से अधिक सैन्य प्रतिष्ठानों और सरकारी इमारतों में तोड़फोड़ की थी. 

ये भी पढ़ें: Watch: बुशरा बीबी से तलाक करा इमरान खान की चौथी वाइफ बनना चाहती है यह लड़की, खुलेआम किया इश्क का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
ईरान का खौफ या कोई और वजह? तुर्किए दौरे पर जाने के दौरान ट्रंप के विमान ने बदला रास्ता
ईरान का खौफ या कोई और वजह? तुर्किए दौरे पर जाने के दौरान ट्रंप के विमान ने बदला रास्ता
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget