एक्सप्लोरर

PTI Workers in London: इमरान के कार्यकर्ताओं की लंदन में गुंडागर्दी, पाकिस्तानी जज के साथ की धक्का-मुक्की

PTI Workers in London: लंदन में जस्टिस अतहर मिनल्लाह के साथ दुर्व्यवहार करने वालों में से कुछ युवकों ने हल यूनिवर्सिटी में जस्टिस हुमायूं दिलावर के साथ भी दुर्व्यवहार किया था.

PTI Workers in London: सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अतहर मिनल्लाह के साथ शनिवार को लंदन में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कुछ कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की. अतहर मिनल्लाह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कैंपस से बाहर निकल रहे थे, इसी दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई. इस कार्यक्रम का आयोजन पाकिस्तानी छात्रों द्वारा किया गया था.

एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप ग्रुप में कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने और जज से सवाल पूछने की अपील के बाद लगभग एक दर्जन पीटीआई कार्यकर्ता एलएसई पहुंचे थे. जज के साथ धक्का-मुक्की करने वालों में से कुछ पीटीआई कार्यकर्ता वे हैं, जिन्होंने इमरान खान को दोषी ठहराने को लेकर हल विश्वविद्यालय में जज हुमायूं दिलावर का पीछा किया था.

कार्यक्रम में इन विषयों पर हुई चर्चा 
शनिवार शाम को न्यायमूर्ति मिनल्लाह ने छात्रों से संविधान की भूमिका और पाकिस्तान में न्याय की स्थिति के बारे में बात की और सवालों के जवाब दिए. कॉन्फ्रेंस हॉल के अंदर कोई गड़बड़ी नहीं हुई लेकिन जस्टिस मिनल्लाह के परिसर से बाहर निकलते ही कुछ लोग पीछे लग गए. पीटीआई कार्यकर्ता जज के पास पहुंचे और उनसे पाकिस्तानी राजनीति के बारे में सवाल पूछने की कोशिश की. जब जज ने बोलने से इनकार कर दिया तो कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री खान की रिहाई की मांग करते हुए नारे लगाने शुरू कर दिए. एक कार्यकर्ता जज के करीब आया और उनसे पूछा कि "पाकिस्तान की न्यायपालिका रैंकिंग में नीचे क्यों है और न्याय क्यों नहीं दिया जा रहा है."

रिपोर्ट के मुताबिक बैठक के आयोजकों ने न्यायमूर्ति मिनल्लाह को बचाकर कार तक पहुंचाया. वीडियो फुटेज में कुछ छात्र जज को सुरक्षित कार तक ले जाते दिख रहे हैं. इस दौरान पीटीआई कार्यकर्ता जज के पीछे-पीछे चलते रहे और नारे लगाते रहे. योजना बनाकर आए पीटीआई कार्यकर्ताओं से आयोजकों ने शांत रहने की अपील की.

पीटीआई के यूके विंग ने आरोप को सिरे से खारिज किया
पीटीआई के यूके प्रमुख जहानजैब खान ने कहा- "पीटीआई यूके माननीय न्यायाधीश अतहर मिनल्लाह के प्रति किए गए व्यवहार की कड़ी निंदा करता है. जिन व्यक्तियों ने ऐसा किया, वे पीटीआई के लोग नहीं हैं, न ही पीटीआई यूके ऐसे किसी व्यवहार का समर्थन करता है"

उन्होंने कहा- "कुछ कुख्यात व्यक्ति हैं जिन्हें लंदन में एन लीग के प्रति सहानुभूति रखने वाले कुछ पत्रकार अक्सर पीटीआई समर्थक के रूप में बताते हैं. जब भी पाकिस्तान का कोई सरकारी अधिकारी लंदन का दौरा करता है तो ये पत्रकार जानबूझकर इन व्यक्तियों को शामिल करके हंगामा खड़ा करने की स्थिति तैयार करते हैं.

"वे वीडियो कैप्चर करने और पीटीआई को दोषी ठहराने के लिए ऐसा करते हैं, जिससे पीटीआई के खिलाफ उनकी नकारात्मक बातें और फैलती हैं. उन्होंने कहा कि विदेशी पाकिस्तानियों और वास्तविक पीटीआई समर्थकों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन केवल पीटीआई यूके और उसके क्षेत्रीय निकायों के आधिकारिक आह्वान के तहत होते हैं."

दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा कि पीटीआई के आधिकारिक व्यक्ति को सभी पीटीआई कार्यकर्ताओं की ओर से बोलने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा- "हमने विनम्रतापूर्वक न्यायमूर्ति मिनल्लाह से पाकिस्तान में कानून और व्यवस्था की स्थिति के बारे में पूछा और न्यायपालिका ने पाकिस्तानियों को कैसे निराश किया है. हम न्याय चाहते हैं और हमें अपनी आवाज उठाने का अधिकार है."

ये भी पढ़ेंः Pakistan: गैर इस्लामिक निकाह पर मिली सात साल की सजा, जानिए क्या बोले इमरान खान और बुशरा बीबी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इंसानी करतूत से लेकर नेताओं के बयान! कैसे हजारों सालों तक इकट्ठा करेगा 'अर्थ ब्लैक बॉक्स', कयामत के बाद कौन खोलेगा?
इंसानी करतूत से लेकर नेताओं के बयानों तक! कैसे हजारों सालों तक इकट्ठा करेगा 'अर्थ ब्लैक बॉक्स'?
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
Weather News: कहीं बारिश-बाढ़ तो कहीं झुलसा देने वाली गर्मी, दुनिया में बदलते मौसम के पैटर्न ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता
कहीं बारिश-बाढ़ तो कहीं झुलसा देने वाली गर्मी, दुनिया में बदलते मौसम के पैटर्न ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता

वीडियोज

Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget