एक्सप्लोरर

पाकिस्तान: आर्थिक सुधारों पर पीछे नहीं हटेंगे इमरान खान, बढ़ाए गए टैक्सों का हो रहा है विरोध

पाकिस्तान इस वक्त काफी कर्ज में डूबा हुआ है. मुश्किल आर्थिक हालात के बीच इमरान खान ने लोगों पर नए टैक्स लगाए हैं.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आर्थिक सुधारों के लिए उठाए गए कदमों पर नहीं झुकने के संकेत दिए हैं. मुश्किल आर्थिक हालात का सामना कर रहे इमरान खान ने देश की कारोबारी बिरादरी से दो टूक अंदाज में कहा कि वह दबाव और हड़ताल के सामने झुकने वालों में से नहीं हैं. इतना भर ही नहीं इमरान ने साफ कर दिया है कि देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए उठाए गए कदम वापस नहीं लिए जाएंगे.

पाकिस्तान के व्यापारी समुदाय ने बजट में लगाए गए कई तरह के करों के खिलाफ बीती 13 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल की थी. व्यापारियों का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के इशारे पर थोपे गए कर देश में कारोबार की रीढ़ तोड़ देंगे. लेकिन, इमरान ने साफ कर दिया कि वह करों को वापस नहीं लेंगे. उन्होंने अपील की कि देश के विकास के लिए सभी कर चुकाएं. देश के पास पर्याप्त वित्तीय संसाधन नहीं हैं.

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरांवाला चेंबर आफ कॉमर्स के एक समारोह में इमरान ने कहा कि उन्हें लगता है कि व्यापारियों व उद्यमियों की हड़ताल के डर से अगर वह अपने कदम वापस खींचते हैं तो यह देश के साथ गद्दारी के समान होगा. उन्होंने कहा कि लोग चाहते हैं कि अच्छे स्कूल, विश्वविद्यालय और अस्पताल हों. यह तभी मुमकिन है जब सरकार के पास पर्याप्त संसाधन हों. कर उगाही का उल्लेख करते हुए उन्होंने कारोबारी समुदाय व अन्य लोगों से सरकार का साथ देने की अपील की. उन्होंने कहा कि कर संग्रह देश के विकास की बुनियादी शर्त है.

इमरान ने कहा, "अगर कोई सोचता है कि देशव्यापी हड़ताल के बाद मैं अपने कदम पीछे खींच लूंगा तो मैं ऐसा नहीं करने जा रहा हूं. मेरा सब कुछ पाकिस्तान में है. मेरा जीना-मरना पाकिस्तान में है. जो काम आपके लिए करूंगा, उसे अपने लिए किया गया समझ कर करूंगा."

उन्होंने कहा कि सरकार सभी को कर के दायरे में लाएगी. 22 करोड़ लोगों के देश में सिर्फ 15 लाख लोग टैक्स दे रहे हैं. अगर सभी थोड़ा-थोड़ा टैक्स भी दे दें, तो बहुत हो जाएगा. देश पर सवार अरबों का कर्ज चुकाना है और विकास भी करना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget